आमदनी जीरो, फिर भी लग्जरी लाइफ जीती है ये लड़की, यूं हवा में उड़ाती है पैसे, दिलचस्प मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 12:49 PM IST

कैलिफोर्निया की रहने वाली 22 साल की इस लड़की का नाम ऑशप्रीत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर वो @_ashhhhh__ नाम से से मौजूद है। 'डेली स्टार' के अनुसार, ऑशप्रीत कॉलेज स्टूडेंट है। वो नौकरी भी नहीं करती है। फिर भी लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर लग्जरी लाइफ जीती है।

आमदनी जीरो, फिर भी लग्जरी लाइफ जीती है ये लड़की, यूं हवा में उड़ाती है पैसे, दिलचस्प मामला

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। इसके लिए लोग काफी पैसे भी खर्च करते हैं। हालांकि, ऐसी लाइफ जीने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन, एक लड़की ऐसी भी है जो बिना मेहनत किए लग्जरी लाइफ जीती है। या यूं कहें कि आमदनी जीरो और खर्चा करोड़ों। इतना ही नहीं लड़की पैसों को हवा में उड़ाती है। आलम ये है कि अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर लड़की इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियों में है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला?

जानकारी मुताबिक, कैलिफोर्निया की रहने वाली 22 साल की इस लड़की का नाम ऑशप्रीत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर वो @_ashhhhh__ नाम से से मौजूद है। 'डेली स्टार' के अनुसार, ऑशप्रीत कॉलेज स्टूडेंट है। वो नौकरी भी नहीं करती है। फिर भी लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर लग्जरी लाइफ जीती है। बताया जा रहा है कि ऑशप्रीत को ये सारा पैसा उसके माता-पिता से मिलता है। उसने सोशल मीडिया पर बताया कि उसे सुपरकार्स में घूमना काफी पसंद है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो वो प्राइवेट जेट्स से भी सफर पर निकल जाती है। उसने लोगों को अपना गैरेज भी दिखाया, जिसमें फेरारी से लेकर लैंबॉर्गिनी तक मौजूद है। 

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में ऑशप्रीत

इसके अलावा वो फेमस ब्रैंड से कपड़ों की शॉपिंग करती है। ऑशप्रीत ने अपना 21वां जन्मदिन एक विला में शानदार तरीके से मनाया था। उस दौरान उसने 
गुब्बारे के अंदर 100-100 के यूएस डॉलर्स भर कर हवा में उड़ाए थे। उनका मकसद था कि जब ये गुब्बारे फटे तो पैसे हवा में बिखर जाएं। ऐसी शानदार जिंदगी के लिए वो अपने माता-पिता को धन्यवाद भी करती है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां ऑशप्रीत की तारीफ करते हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!