इस बच्चे का नाम सुनकर हर कोई रह गया दंग, सोशल मीडिया पर जमकर लोग ले रहे मजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 10:27 AM IST

Baby Unique Name: एक मां-बाप ने अपने बच्चे का ऐसा नाम रखा, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस बच्चे नाम इंडियन डिश पर पकोड़ा रखा गया है।

इस बच्चे का नाम सुनकर हर कोई रह गया दंग, सोशल मीडिया पर जमकर लोग ले रहे मजे
Photo Credit: Twitter

Weird Name: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मुद्दा जरूर छाय रहता है। कभी किसी चीज की तारीफ होती है, तो कभी किसी मामले पर जमकर मजे लिए जाते हैं। इसी कड़ी में एक बच्चे का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ और लोग उस नाम पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। हो सकता है इस नाम को सुनकर आप भी हैरान रह जाएं और जमकर ठहाके भी लगाएं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये तो हम जानते हैं हर मां-बाप अपने बच्चों का नाम यूनिक और सबसे अलग रहना चाहते हैं। कुछ लोग भगवान के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। जबकि, कुछ लोग सेलिब्रिटी के नाम पर भी अपने बच्चों का नाम रखते हैं। लेकिन, ब्रिटेन में एक मां-बाप ने अपने बच्चे का नाम ऐसा रखा जिसने महफिल लूट ली और लोग इस नाम के बारे में जानकर हैरान भी हुए और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। आलम ये है कि बच्चे का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, एक मां-बाप ने अपने बच्चे का नाम इंडियन डिश पर रखा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इंडियन डिश पर बच्चे का नाम। तो हम आपको बता दें कि बच्चे का नाम पकोड़ा रखा गया है। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने बच्चे का नाम पकोड़ा इसलिए रखा, क्योंकि उन्हें ये डिश काफी पसंद है।  

सोशल मीडिया पर छाया बच्चे का नाम

रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड में न्यूटाउनऐबी शहर में एक फेसम रेस्टोरेंट है, जिसका नाम कैप्टन टेबल है। रेस्टोरेंट ने ट्विटर पर इस मामले को शेयर कर बताया कि उनके यहां कपल अक्सर आते थे और उनकी एक डिश पर अपने बच्चे का नाम रखा है। रेस्टोरेंट ने एक बिल की फोटो भी शेयर की है। अब इस मामले पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और मजेदार अंदाज में रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!