फ्लाइट में घुसते ही क्यूट बच्चे ने सबके साथ की ऐसी हरकत, दीवाने हो गए सभी यात्री; देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 07:55 AM IST

Cute Video: अक्सर यात्रा के दौरान ज्यादातर बच्चे किसी चीज को लेकर जिद्द करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक बच्चे ने जो किया, वह देखकर फ्लाइट में बैठे सभी यात्री खुश हो गए।

फ्लाइट में घुसते ही क्यूट बच्चे ने सबके साथ की ऐसी हरकत, दीवाने हो गए सभी यात्री; देखें Video
Photo Credit: Instagram

Cute Video: यात्रा के दौरान अक्सर लोग अन्य यात्रियों से घुलने-मिलने में वक्त लगाते हैं। कुछ लोग तो पूरे रास्ते शांत रहते हैं। ऐसे में अगर आस-पास बच्चें हों तो सफर थोड़ा खुशनुमा हो जाता है। वैसे तो ज्यादातर बच्चे किसी चीज को लेकर जिद्द करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक बच्चे ने जो किया। वह देखकर फ्लाइट में बैठे सभी यात्री खुश हो गए। इस बच्चे ने अपने साथ-साथ दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।

बच्चे ने की क्यूट हरकत

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्यूट सा बच्चा फ्लाइट में सफर करने जा रहा है। इससे पहले वह कुछ ऐसा कर देता है, जिससे वहां मौजूद हर यात्री खुश हो जाता है। बच्चा प्लेन के अंदर घुसते ही उसमें पहले से बैठे यात्रियों का अभिवादन करता नजर आता है। वह बहुत ही प्यार से सबको हैलो बोलता जाता है। उसका प्यार भरा हैलो सुनकर अपनी सीट पर बैठे लोग मुस्कुराने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि दो बच्चे फ्लाइट के अंदर अपनी सीट की तरफ जा रहे हैं। देखें वीडियो- 

सबको Hi बोलता है बच्चा

अपनी सीट की तरफ जाते हुए दोनों बच्चे काफी प्यारे लग रहे हैं। इस बीच पीछे चलने वाला बच्चा लाइन से सबको 'Hi' बोलता जाता है। फिर वह अंत में अपने भाई के साथ आगे बढ़ जाता है। इसके बाद वह अपनी सीट पर जाकर बैठ जाता है। इस  वीडियो ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वीडियो को 'गुड न्यूज मूवमेंट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बच्चे की क्यूट हरकतें सबका दिल जीत रही हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!