जिन्होंने बनाया था आधार कार्ड, उनके मोबाइल से गायब है इतनी बड़ी चीज, क्या आपको दिखा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 05:51 PM IST

नंदन नीलेकणि ने खुलासा किया है कि वो व्हाट्सअप का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वो अपने फोन में केवल चुनिंदा ऐप्स ही रखते है, जिनका रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इस सच्चाई के बारे में जानकर लोग आश्चर्यचकित हैं।

जिन्होंने बनाया था आधार कार्ड, उनके मोबाइल से गायब है इतनी बड़ी चीज, क्या आपको दिखा?
Photo Credit: Twitter

Nandan Nilekani Mobile Phone Screen Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई तस्वीर वायरल होते रहती है। इनमें कुछ दिल को सुकून देने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरों को देखकर हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं। आखिर, सोच में पड़े भी क्यों ना? मामला ही कुछ ऐसा है। इस तस्वीर को जाने माने आईटी कंपनी के सह संस्थापक और देश में आधार कार्ड लाने वाले नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) ने शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ऐसी बात बताई, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। 

पहली नजर में इस तस्वीर को देखने के बाद आप जरूर कन्फ्यूज हो गए होंगे? सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है, जिसके कारण ये तस्वीर चर्चा में है। दरअसल, इस तस्वीर में आपको जो मोबाइल फोन का स्क्रीन दिख रहा है, वो नंदन नीलेकणि का है। तस्वीर में आपको व्हाट्सअप नहीं दिख रहा होगा। उन्होंने कहा कि वो व्हाट्सअप का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अब आप कहेंगे कि आज के समय में व्हाट्सअप कौन नहीं यूज करता है? तो हम आपको बता दें कि नंदन नीलेकणि ने खुद दावा किया है कि वो व्हाट्सअप का इस्तेमाल नहीं करते। 

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

नंदन नीलेकणि ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ' न तो वॉट्सअप, ना ही नोटिफिकेशन की कोई सूचना, केवल जरूरी ऐप्स'। ये बात जानकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। स्क्रीन के मुताबिक, नंदिन नीलेकणि कुछ चुनिंदा ऐप्स का ही इस्तेमाल करते हैं। इसमें इंफोसिस लेक्स, भीम ऐप शामिल हैं। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। कुछ लोग इस सच्चाई को जानने के बाद उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ हैरान भी हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि व्हाट्सअप इस्तेमाल नहीं करने का कारण क्या है? बहरहाल, इसकी सच्चाई जो भी हो लेकिन इस मामले ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!