21 वर्ष तक इस शख्स ने आर्मी में किया काम, अब मॉडलिंग में बिखेर रहा जलवे, PHOTOS हैं गवाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2021, 06:23 AM IST

नितिन मेहता एक एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर जो अब 47 साल की उम्र में रैंप पर वॉक कर रहे हैं उनके सामने बड़े-बड़े मॉडल भी फेल नजर आते हैं, तस्वीरें इसकी गवाही देती हैं।

21 वर्ष तक इस शख्स ने आर्मी में किया काम, अब मॉडलिंग में बिखेर रहा  जलवे, PHOTOS हैं गवाह
Photo Credit: Instagram

मॉडलिंग चाहें वो लेडीज करे या जेन्टस इसको लेकर एक कहा जाता है कि मॉडलिंग अलग टाइप की फील्ड है, इसके लिए अच्छा लुक्स और पर्सनैलिटी चाहिए और ये फुल टाइम प्रोफेशन माना जाता है। वहीं आज हम आपके सामने एक ऐसे मॉडल का जिक्र कर रहे हैं जो मॉडलिंग में बेहतर काम कर रहा है और इस अपने इस शौक से पहले वो भारतीय सेना में रहकर करीब 21 साल देश सेवा कर चुका है, ये हैं नितिन मेहता (Nitin Mehta) जो अपने लुक्स और पर्सनालिटी में बड़े-बड़े मॉडल्स को पीछे छोड़ रहे हैं।

रिटायर्ड ऑर्मी ऑफिसर नितिन मेहता अपने से कम उम्र वाले युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, उन्होंने साल 2016 में रिटायरमेंट के बाद अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था।

नितिन अब एक प्रोफेशनल मॉडल बन चुके हैं, अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में नितिन मेहता लिखते हैं- 21 साल इंडियन आर्मी में अपनी सेवा देने के बाद 20 मई 2016 को मैंने यूनिफॉर्म छोड़ दी, लाइफ में कुछ नया चुना मैं पिछले तीन सालों से अपने परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से एक नई जिंदगी जी रहा हूं इन तीन सालों में मुझे आगे बढ़ाने वालों को मेरा शुक्रिया।'

नितिन मेहता कई और ब्रैंड्स के लिए भी बतौर मॉडल काम करते हैं वहीं वो अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण  के साथ जूलरी ब्रैंड तनिष्क के एड में भी आ चुके हैं।

अपने आपको फिट रखने के लिए जो एक्सरसाइज़ करते हैं इसकी वीडियो भी वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर शेयर करते रहते हैं।

आर्मी में क्लीन शेव रहने वाले नितिन अब ग्रे बियर्ड में नजर आते हैं और वो अपनी  फिटनेस को लेकर खासे सचेत रहते हैं और इसको मेंटेन करने के लिए वो जिम में घंटों पसीना बहाते हैं ताकि उनका लुक और पर्सनैलिटी लोगों के लिए मिसाल बने।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!