Viral: सांप के साथ कुछ इस तरह सेल्फी ले रहा था शख्स, वीडियो देख कहेंगे- 'क्या टशन है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 04:40 PM IST

Snake Viral Video: एक शख्स सांप के साथ सेल्फी ले रहा था। सांप भी शख्स के साथ मजे से फोटो खिंचवा रहा था। आलम ये है कि यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral: सांप के साथ कुछ इस तरह सेल्फी ले रहा था शख्स, वीडियो देख कहेंगे- 'क्या टशन है'

Selfie With Snake: कई लोगों में सेल्फी लेने का काफी क्रेज होता है। जहां मौका मिलता है सेल्फी लेने लगते हैं। कुछ लोग तो सेल्फी लेने के लिए इस तक पहुंच जाते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में सेल्फी का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि क्या टशन है भाई? क्योंकि, एक शख्स सांप के साथ सेल्फी ले रहा है। बड़ी बात ये है कि सेल्फी के दौरान सांप भी मस्त अंदाज में पोज दे रहा है। 

सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो (Selfie Video) देखे होंगे, जिसमें कोई कुत्ते के साथ सेल्फी ले रहा है, तो कोई हाथी के साथ। या फिर कुछ लोग अन्य जानवरों के साथ भी सेल्फी लेते रहती हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स सांप के साथ सेल्फी ले रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक शख्स तिरछा होकर लेटा हुआ है। वहीं, उसके बगल में पीले रंग का एक विशालकाय सांप भी मौजूद है। शख्स फोन निकालकर उसके साथ सेल्फी लेने लगता है। पहले तो ऐसा लगता है सांप इसका विरोध करेगा। लेकिन, सांप भी मस्त होकर पोज देते हुए सेल्फी खिंचवाने लगता है। देखें वीडियो...

सांप के साथ सेल्फी

वीडियो (Trending Video) देखकर आपको भी जरूर हैरानी हो रही होगी। सोच रहे होंगे कि सांप के साथ इस तरह कौन सेल्फी लेता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'world_of_snakes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये होता है नवाबों वाला शौक। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि अगर सांप हमला कर देता तो परिणाम कुछ और ही हो सकता था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!