VIDEO: इस शख्स ने चलती मेट्रो में किया ऐसा काम, देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 12:31 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, एक शख्स ने ऐसी हरकत की जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

VIDEO: इस शख्स ने चलती मेट्रो में किया ऐसा काम, देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। क्योंकि, एक शख्स ने चलती मेट्रो में ऐसा काम किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आलम ये है कि यह मामला अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

आज कल सोशल मीडिया पर मेट्रो के काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। लेकिन, इस वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग हैरान भी हुए और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं काफी संख्या में लोग मेट्रो में सफर कर रहे हैं। इसी बीच एक फटेहाल में एक शख्स मेट्रो के अंदर पहुंच जाता है। शख्स को देखकर पहले लोग दंग रह जाते हैं। फिर वो मेट्रो के अंदर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। शख्स की हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे वो भिखारी है। क्योंकि, लोगों से वो कुछ मांग भी रहा है। इसी बीच सीट पर बैठी एक महिला कुछ खा रही होती है। शख्स महिला के पास पहुंच जाता है और उससे मांगने लगता है। महिला मना कर देती है। अचानक मेट्रो का गेट खुलता है और शख्स पलक झपकते ही महिला का खाना छीनकर भाग जाता है। जब तक कोई कुछ समझता शख्स नौ दो ग्यारह हो जाता है। देखें वीडियो... 

शख्स ने तो कमाल कर दिया...

वीडियो (Funny Video) देखकर आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। अब यह मजेदार वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gieddee' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!