ऑनलाइन दोस्ती, फिर प्यार, जब मुलाकात का समय आया तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 02:10 PM IST

Ajab Gajab News: एक शख्स करीब ढाई साल तक एक लड़की को ऑनलाइन डेट करता रहा। फिर एक दिन लड़की अचानक गायब हो गई और जब सच्चाई सामने आई तो उसका दिल टूट गया।

ऑनलाइन दोस्ती, फिर प्यार, जब मुलाकात का समय आया तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Ajab Gajab News: आज कल कई लोगों की मुलाकात ऑनलाइन साइट्स के जरिए होती है। लोगों के बीच दोस्ती होती है, प्यार हो जाता है और कुछ लोग तो शादी के बंधन में भी बंध जाते हैं। हालांकि, कई बार लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं और उन्हें जबरदस्त धोखा मिलता है। मीडिया में इस तरह की खबरें अक्सर आती रहती है। एक ऐसा ही मामला आयरलैंड से सामने आया है, जहां एक शख्स के साथ ऐसा धोखा हुआ है, जिसकी उसने कल्पना तक नहीं की थी। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

आयरलैंड के रहने वाले रॉब की मुलाकात डेटिंग साइट पर ब्रिटेन की रहने वाली सराह से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। बात-बात करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और रॉब अपना दिल सराह पर हार बैठे। क्योंकि, कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हुआ था और सराह उनके लिए मरहम की तरह काम कर गईं। रॉब ने बताया कि दोनों के बीच काफी देर रात तक बातें होने लगी। करीब ढाई साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चलता रहा। रॉब सोच ही रहे थे कि अब सराह से मुलाकात करेंगे, लेकिन अचानक सराह गायब हो गई। 

दूरी ने दोनों को किया दूर! 

सराह ना तो फोन करती और ना ही मैसेज। रॉब परेशान हो गए और उन्होंने सराह को ढूंढने का फैसाल किया। रॉब ने सराह की तलाश शुरू कर दी। दरअसल, रॉब का कहना था कि कोरोना काल के कारण दोनों के बीच मुलाकात नहीं हो सकी। लेकिन, दोनों के बीच बातें होती थी। फिर वो अचानक गायब हो गई। रॉब ने बताया कि सराह को कोई और मिल गया है। जिसके कारण दिल टूट गया। जब दोनों एक पार्क में मिले तो सराह बिल्कुल खामोश थी। रॉब को यकीन हो गया कि सराह को कोई और जरूर मिल गया। सराह का कहना था कि हम दोनों एक दूसरे काफी दूर रहते थे। हम दोनों का मिलना मुश्किल था। परिणाम ये हुआ कि दोनों अलग हो गए। सराह के अलग होने से रॉब को काफी गहरा झटका और उन्होंने डेटिंग से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!