VIDEO: नागिन डांस करते-करते ऐसा बेकाबू हुआ शख्स, जमीन पर लोट-लोटकर मचाने लगा तांडव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 02:51 PM IST

Nagin Dance Video: सोशल मीडिया पर नागिन डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर सब दंग रह गए।

VIDEO: नागिन डांस करते-करते ऐसा बेकाबू हुआ शख्स, जमीन पर लोट-लोटकर मचाने लगा तांडव
Photo Credit: Facebook

Nagin Dance Video: भारत में नागिन डांस (Nagin Dance Video) काफी प्रचलित है। शादी, बारात के साथ-साथ किसी भी फंक्शन में आपको लोग नागिन डांस करते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ लोग तो इस तरह नागिन डांस करते हैं, जिसे देखक दुनिया हैरान रह जाती है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाता है। इसी कड़ी में नागिन डांस का एक और वीडियो इन दिनों छाया हुआ है। क्योंकि, वीडियो में एक शख्स ने जिस अंदाज में नागिन डांस से धमाल मचा है, उसे देखकर सब दंग रह गए। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कोई कार्यक्रम चल रहा है और काफी संख्या में लोग जमा हैं। तभी नागिन डांस का म्यूजिक बजता है और एक शख्स उस पर झूमने लगता है। कुछ ही पल बाद शख्स फॉर्म में आ जाता है और जमीन पर लेटकर नागिन डांस करने लगता है। शख्स डांस करते-करते बेकाबू हो जाता है और इधर-इधर भागने लगता है। शख्स की हरकत देख आस-पास बैठे लोग बेकाबू हो जाते हैं और डर के कारण कुछ लोग भागने भी लगते हैं। देखें वीडियो...

हाहाकारी नागिन डांस

इस हाहाकारी नागिन डांस देखकर आप भी जरूर दंग हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फेसबुक पर इस वीडियो को 'Hemant Hamir Revar' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस सीजन का सबसे खतरनाक नागिन डांस'। वीडियो को अब तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 24 सौ लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!