कभी हाइट को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, आज दुनिया की सबसे छोटी महिला से मिलने का करते इंतजार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 05:34 PM IST

Smallest Girl Jyoti Amge: 18 साल की उम्र में ज्योति को सबसे छोटी महिला का खिताब मिला था। लेकिन, ज्योति को अपनी हाइट को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

कभी हाइट को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, आज दुनिया की सबसे छोटी महिला से मिलने का करते इंतजार
Photo Credit: Instagram

Smallest Girl Jyoti Amge: इस दुनिया में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी, जो सोचने पर मजबूर कर देती है। इंसान हो, स्थान हो, जानवर हो या फिर कुछ और सब में कोई ना कोई खासियत जरूरत होती है, जिसकी वजह से उसकी चर्चा होती है। कई बार चीजों की तारीफ होती है, तो कई बार मजाक भी बनता है। वहीं, कुछ हैरान करने वाले मामले भी होते हैं। तभी तो जिस लड़की को कुछ लोग हाइट के कारण मजाक बनाते थे और हंसी उड़ाते थे, उसने कुछ ऐसा किया जिसे 'दुनिया' देखती रह गई। आलम ये है कि आज लोग उससे मिलने के लिए तरसते हैं। अब आपके मन में सवाल उठा रहा होगा कि आखिर ये लड़की कौन है? तो हम आपको बता दें कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि दुनिया की सबसे छोटी महिला 28 वर्षीय ज्योति आमगे है। जिसकी लंबाई महज 63 सेंटीमीटर है। अपनी लंबाई के कारण वो दुनियाभर में फेमस हो गई और आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। तो आइए, जानते हैं ज्योति आमगे के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
 
सोशल मीडिया पर ज्योति आमगे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर अपने घरवालों के साथ नजर आईं। इस दौरान ज्योति का काफी अलग अंदाज दिखा, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं जब ज्योति का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी वो कई मामलो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। ज्योति कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। ज्योति पर साल 2009 में एक डॉक्यूमेंट्री बॉडी शॉक: टू फुट टॉल टीन भी बन चुकी है। इतना ही नहीं ज्योति अमेरिकन हॉरर स्टोरी में भी नजर आ चुकी है। उनका सपना है कि वो एक दिन बॉलीवुड के फिल्मों में काम करें। इसके अलावा वो समाज सेवा भी करती हैं। 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ज्योति की हाइट इतनी कम क्यों रह गई। दरअसल, ज्योति का जब जन्म हुआ तो वह नॉर्मल बच्चों की तरह थी। लेकिन, जब वो पांच साल की हुईं तो पता चला कि उन्हें एकोंड्रॉप्लासिया नामक हड्डियों की बीमारी है। कई डॉक्टर्स से भी ज्योति को दिखाया गया लेकिन उसकी हाइट नही बढ़ी। लाख कोशिशों के बावजूद नागपुर की रहने वाली ज्योति की हाइट आखिरकार नहीं ही बढ़ सकी। शुरुआत में कुछ लोग ज्योति को चिढ़ाते भी थे। लेकिन, धीरे-धीरे ज्योति के प्रति लोगों का प्यार बढ़ता गया। स्कूल में भी उसके कई दोस्त बने। इतना ही नहीं स्कूल में भी उनके हिसाब से सारे अरेजमेंट किए गए। उनकी ड्रेस, चेयर, डेस्क, सारी चीजें अलग से बनवाई गई थीं। उनके बर्तन और बिस्तर भी उनके हिसाब से ही हैं। ज्योति जब 18 साल की हुईं तो उन्हें दुनिया की सबसे छोटी महिला का खिताब मिला और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो गया। सोशल मीडिया पर भी ज्योति काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के लिए फोटोज और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ज्योति को 9 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!