PUBG भी हो सकता है बैन, ऐसी खबरों के बीच सामने आए ये मजेदार "मीम्स"

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2020, 06:38 PM IST

Memes on PUBG: भारत सरकार ने एक बार फिर से कुछ चाइनीज मोबाइल ऐप्स को बैन किया है कहा जा रहा है कि PUBG भी हो सकता है बैन वहीं ऐसी खबरों के बीच कुछ मजेदार मीम्स सामने आए हैं।

PUBG भी हो सकता है बैन, ऐसी खबरों के बीच सामने आए ये मजेदार "मीम्स"

नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा पहले 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने के लगभग एक महीने बाद 47 और चीनी एप पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो पहले प्रतिबंधित एप के क्लोन थे प्रतिबंधित किए जाने वाले एप्स पहले से प्रतिबंधित एप्स के क्लोन के रूप में पाए गए हैं।इन नए एप्स पर प्रतिबंध की बात इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 59 प्रतिबंधित एप के आदेशों का सख्ती से पालन करने या उल्लंघन के मामले में गंभीर कार्रवाई करने के लिए आया वहीं अब कहा जा रहा है कि बेहद पॉपुलर मोबाइल गेम PUBG पर भी बैन लगाया जा सकता है ऐसी खबरों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई लोग इसे लेकर मजे ले रहे हैं।

लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही चीन और उसके प्रोडक्ट समेत सभी एप्स को लेकर भारत के लोगों में गुस्सा था, जिसके बाद 29 जून को सरकार ने यूसी ब्राउजर, शेयर इट, हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई आदि सहित 59 चीनी एप बैन किए थे।

पबजी एक पॉप्युलर ऐक्शन गेम है इसे दक्षिण कोरिया की विडियो गेम कंपनी ब्लूहोल की सब्सिडियरी कंपनी ने बनाया था यह साल 2000 में आई जापानी फिल्म Battle Royale से प्रेरित बताया जाता है,PUBG पर बैन की संभावित खबरों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए और मीम्स की झड़ी लगा दी।

इन नए एप्स पर प्रतिबंध की बात इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 59 प्रतिबंधित एप के आदेशों का सख्ती से पालन करने या उल्लंघन के मामले में गंभीर कार्रवाई करने के लिए आया।मंत्रालय ने संबंधित सभी कंपनियों को पत्र लिखा है और कहा है कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एप उपलब्ध कराना आईटी अधिनियम और अन्य कानूनों का उल्लंघन है। मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से करोड़ों भारतीय मोबाइल यूजर्स के गोपनीयता की रक्षा होगी।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!