Happy Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण की अनोखी भक्त! जिसके सपने में आकर कान्हा ने कहा था- तुम मेरी प्रिय गोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 02:28 PM IST

Happy Janmashtami 2022:  हम आपको भगवान श्रीकृष्ण की एक अनोखी भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका दावा है कि खुद भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में आते हैं। भगवान की इस अनोखी भक्त का यह भी कहना है कि भगवान उसे अपनी प्रिय गोपी बताते हैं।

Happy Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण की अनोखी भक्त! जिसके सपने में आकर कान्हा ने कहा था- तुम मेरी प्रिय गोपी
Photo Credit: People

Happy Janmashtami 2022: आज यानी 19 अगस्त को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इसके तहत जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण के भक्त लड्डू-गोपाल की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस बीच हम आपको भगवान श्रीकृष्ण की एक अनोखी भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका दावा है कि खुद भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में आते हैं। भगवान की इस अनोखी भक्त का यह भी कहना है कि भगवान उसे अपनी प्रिय गोपी बताते हैं।

भगवान की सबसे प्रिय भक्त

भगवान की इस महिला भक्त का नाम सुनीता बाई वर्मा है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मोलगा गांव की रहने वाली सुनीता वर्मा सुबह-शाम घंटों कान्हा की भक्ति में लीन रहती हैं। आलम यह है कि उनका ज्यादातर समय भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में ही बीतता है। यहां तक कि इस भक्त की तुलना लोग मीरा बाई से करते हैं। लोगों का कहना है कि इस भक्त पर भगवान की खास कृपा है।

सुनीता बाई वर्मा का चमत्कार देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उनको लोग भगवान की सबसे प्रिय गोपी भी बताते हैं। यहां तक कि सुनीता बाई वर्मा के दर्शन के लिए भीड़ लगी रहती है। बताया जाता है कि सुनीता जब  भगवान की पूजा करके अपनी आसन से उठती हैं तो खुद ब खुद उनके हाथ में मक्खन आ जाता है। यह उनके साथ हर रोज होता है। इसे वह प्रसाद के रूप में लोगों में बांट देती हैं। दूर-दूर से लोग सुनीता बाई वर्मा का यह चमत्कार देखने के लिए आते हैं। 

बचपन में सपने में आए थे कान्हा

सुनीता वर्मा बताती हैं कि वह बचपन से ही भगवान की भक्ति में लीन हैं। उन्हें भगवान कृष्ण के सिवा कुछ प्यारा नहीं हैं। सुनीता बताती हैं कि बचपन में भगवान श्रीकृष्ण ने उनके सपने में आकर कहा था कि तुम मेरी सबसे प्यारी गोपी हो। भगवान ने उन्हें सपने में आकर यह भी कहा था कि द्वापर युग में सारी गोपियां उससे मक्खन छीनकर खा जाया करती थीं। इसलिए तुम्हें ऐसा वरदान देता हूं कि पूजा के बाद तुम्हारे हाथ में अपने आप मक्खन आ जाएगा।

बता दें कि सुनीता बाई की शादी साल 1990 में भोपाल में हुई थी। उनके पति का नाम ओमप्रकाश वर्मा है, जो सेना में सैनिक थे और जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे। पति की मौत के बाद जब भी वह भगवान की भक्ति करती तो ससुराल के लोग इसका विरोध करते। इसके बाद वह हमेशा के लिए अपने मायके आ गईं। वह अपने मायके में ही रहने लगीं। इसके बाद से गांव के लोग उन्हें साध्वी कहकर बुलाने लगे हैं। अब उन्होंने अपने घर में भगवान श्रीकृष्ण का एक बड़ा सा मंदिर बनवा लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!