शादी में दूल्हे राजा ने पहनी ऐसी अनोखी ड्रेस, देखते रह गए लोग, तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 03:16 PM IST

वायरल तस्वीर (Viral Photo) केरल की है। दूल्हे का नाम अमल रवीन्द्रन बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम फिल्म के देसी सुपरहीरो मिननल मुरील से प्रभावित होकर दूल्हे ने इस आउट फिट का चुनाव किया है।

शादी में दूल्हे राजा ने पहनी ऐसी अनोखी ड्रेस, देखते रह गए लोग, तस्वीर वायरल
Photo Credit: Instagram

Dulha Dulhan Viral Photo: किसी भी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Photo) के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए काफी तैयारियां भी की जाती है। हर दूल्हा-दुल्हन की इच्छा होती है कि अपनी शादी वाले दिन वे काफी सुंदर और अलग दिखें। इसलिए, दूल्हा-दुल्हन शादियों में मैचिंग आउटफिट पहनते हैं, जिससे जोड़ी परफेक्ट लगे। लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हे ने ऐसी ड्रेस पहनी जिसे देखकर लोग हैरान गए। अब इस तस्वीर की जमकर चर्चा हो रही है और लोग चटकारे ले रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक, वायरल तस्वीर (Viral Photo) केरल की है। दूल्हे का नाम अमल रवीन्द्रन बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम फिल्म के देसी सुपरहीरो मिननल मुरील से प्रभावित होकर दूल्हे ने इस आउट फिट का चुनाव किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं दूल्हा लोअर और टीशर्ट में नजर आ रहा है। साथ ही फेस मास्क भी पहन रखा है। जबकि, दुल्हन हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही है। कहा ये भी जा रहा है कि दूल्हे के चचेरे भाइयों ने सुपरहीरों की ड्रेस पहनने का आइडिया दिया था। 

दूल्हे की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 'amallraveendran' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कई लोग इस तस्वीर को देखकर काफी कन्फ्यूज हैं। वहीं, कई लोग इस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है दूल्हा तो सुपरहीरो है। वहीं, कुछ का कहना है कि ड्रेस का आइडिया का गजब का है। अब तक हजारों लोग इस तस्वीर को पसंद कर चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!