पिता की हो चुकी थी मौत, बेटी की शादी में भाई ने बनवा दिया मोम का स्टैच्यू; Video देखकर दिल दे बैठेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 03:24 PM IST

Father Wax Statue in Daughter Wedding: हम सभी जानते हैं कोई भी भाई-बहन एक-दूसरे से बहुत लड़ते-झगड़ते रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बहन की शादी में भाई ने एक खास तोहफा दिया है, जो बहुत ही प्यारा है।

पिता की हो चुकी थी मौत, बेटी की शादी में भाई ने बनवा दिया मोम का स्टैच्यू; Video देखकर दिल दे बैठेंगे
Photo Credit: Instagram

Father Wax Statue in Daughter Wedding: सोशल मीडिया पर आपने दिल जीतने वाले कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर यकीनन आप अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में एक भाई अपनी बहन की शादी में जो काम करता है, वैसा शायद ही आपने कभी सोचा होगा। वीडियो में आपको एक लड़की की शादी दिखाई दे रही है। जिस लड़की की शादी हो रही है, उसके पिता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद लड़की के भाई ने दिल छूने वाला काम किया।

हम सभी जानते हैं कोई भी भाई-बहन एक-दूसरे से बहुत लड़ते-झगड़ते रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बहन की शादी में भाई ने एक खास तोहफा दिया है, जो बहुत ही प्यारा है। दरअसल, लड़की के पिता की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। दुल्हन को अपनी शादी में पिता की कमी खल रही थी। इसी कमी को पूरा करने के लिए दुल्हन के भाई ने दिल छूने वाला काम किया। 

शादी में बनवाया पिता के मोम का पुतला

भाई ने पिता की कमी को दूर करने की कोशिश की और उनका मोम का एक पुतला बनवाकर फंक्शन में ले आया। भाई जैसे ही पिता का मोम का पुतला फंक्शन में ले आया, उससे देखकर दुल्हन काफी इमोशनल हो गई। अपने पिता के मोम के पुतले को देखते ही दुल्हन रोने लगी। आप वीडियो में दुल्हन समेत सभी रिश्तेदारों की नम आंखें देख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने जैसे ही अपने पिता के पुतले देखा, वैसे ही उसे गले लगाकर Kiss कर लिया। देखें वीडियो- 

इस खूबसूरत से वीडियो को naughtyworld_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में भाई का सरप्राइज गिफ्ट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि सभी बहन को ऐसा ही भाई मिले। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को 4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!