पति -पत्नी में हुई जबरदस्त मारामारी, लड़ते-लड़ते बालकनी से सड़क पर गिरे दोनों, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2021, 06:47 AM IST

पति- पत्नी के बीच के बीच लड़ाई की खबरें अक्सर आपने सुनी या देखी होंगी, लेकिन जो खबर हम आपको बता रहे हैं वो थोड़ा अलग है। पति-पत्नी की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पति -पत्नी में हुई जबरदस्त मारामारी, लड़ते-लड़ते बालकनी से सड़क पर गिरे दोनों, देखें वीडियो

नई दिल्ली: वैसे तो पति और पत्नी के बीच झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार हालात इस कदर बेकाबू हो जाते हैं कि हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के झगड़े का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा होते-होते हाथापाई की नौबत आ गई और इसके बाद जो हुआ उसकी शायद इस दंपति क्या किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी।

क्या है वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि शुरूआत में दोनों के बीच लड़ाई होती है और जमकर शब्दबाण चलते हैं और उसके बाद लड़ाई करते-करते दोनों घर की बालकनी में आ जाते हैं और जमकर गुत्थागुत्थम होती है। हाथापाई के दौरान  अचानक से बालकनी की रेलिंग टूट जाती है और दोनों सीधे 25 फीट नीचे सड़क पर आ गिरते हैं जिससे आस-पास के लोग भी हैरान रह जाते हैं। मामला रूस के सेंट पीटसबर्ग का है। इसके बाद दोनों के लिए एंबुलेंस बुलाई गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप भी देखिए ये वीडियो

ऐसे हुआ वीडियो शूट

खबर के मुताबिक दोनों को काफी चोटें आई हैं। लड़ाई का यह वीडियो किसी ने शूट कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो देखकर लोग तरह - तरह से सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय अखबार से बात करते हुए कहा, 'मैं सहयोगी के साथ जा रहा था और सड़का का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान मेरा ध्यान बालकनी में हो रही लड़ाई पर गया थो मैंने मोबाइल उस तरफ घुमा दिया और वीडियो शूट हो गया।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!