Viral Video: पढ़ाई के दौरान इस बच्चे ने अपनी मां से कही ऐसी बात, सुनकर महिला के उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 01:59 PM IST

Child Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी।

Viral Video: पढ़ाई के दौरान इस बच्चे ने अपनी मां से कही ऐसी बात, सुनकर महिला के उड़ गए होश
Photo Credit: Instagram

Little Child Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, कई बार-बार लोग ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी कड़ी में एक बच्चे का मासूम वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन, उसने जो बात कही उसने सबको सकते में डाल दिया। हालांकि, बच्चे की मासूमियत पर लोगों को हंसी भी आ रही है। 

बहुत पुरानी कहावत है 'बच्चे मन के सच्चे' होते हैं। उनके मन में जो कुछ भी होता है वो बड़े आराम से कह डालते हैं। चाहे किसी को अच्छा लगे या फिर बुरा। एक बच्चे ने कुछ ऐसा ही अपनी मम्मी के साथ किया। दरअसल, एक बच्चा घर में पढ़ाई कर रहा होता है। लेकिन, वीडियो (Viral Video) देखकर साफ पता चला रहा है कि उसे पढ़ने में मन नहीं लग रहा है। बल्कि, वो पेरेंट्स से बात करना चाहता है। बच्चे की हरकत देख उसकी मां मोबाइल फोन का कैमरा ऑन कर देती है। इसके बाद जो वो बोलता है उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती है। बच्चा अपनी मम्मी से कहता है कि मैं परेशान हो रहा हूं। आखिर मुझे इसे दुनिया में क्यों लाया गया है? मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा। फिर मम्मी पूछती है कि आखिर क्यों निकल जाओगे? इस पर बच्चा कहता है मुझे मन नहीं लगता है। जब मम्मी ने पूछा कि आखिर मन क्यों नहीं लगता, इस पर लड़का कहता है कि तुम गंदी हो। देखें वीडियो...

बच्चे ने माहौल बना दिया...

वीडियो देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है। आलम ये है कि बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'daiviksharma28' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोग बच्चे की बातें सुनकर दंग हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!