भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा!, यूपी पुलिस ने Video जारी कर किया सतर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 04:25 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने जनवरी में किस तरह पूरे प्रदेश में क्राइम पर कंट्रोल किया। ट्वीट करते हुए लिखा-भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा!

भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा!, यूपी पुलिस ने Video जारी कर किया सतर्क

उत्तर प्रदेश में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए यूपी सरकार की पुलिस ने शानदार काम किया। जिसके बारे में यूपी पुलिस खुद ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक 9689 अवैध हथियार, 10052 कारतूस, 229 किलो विस्फोटक पदार्थ, 311 बम बरामद किए गए हैं। लाइसेंसी हथियारों के दूरुपयोग के कारण 2039 लाइसेंस निरस्त भी किए गए हैं। और इसी अवधि में पुलिस द्वारा 184 अवैध हथियारों की फैक्टरी जबित की गई है। बदमाश का अंत इसी तरह होगा।

अवैध हथियार रखना या प्रदर्शित करना एवं लाइसेंसी हथियार का दूरुपयोग करना आर्म्स एक्ट के तहत दंढनीय अपराध है। वीडियो में और लिखा है होली पर रंग, नो गोली।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!