VIDEO: 'हम पढ़े-लिखे हैं, ये अंगूठा छाप है', जयमाला के दौरान दुल्हन ने जो किया उसे देख सब हैरान रह गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 11:39 AM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने जमकर बवाल काटा और शादी करने से इनकार कर दिया।

VIDEO: 'हम पढ़े-लिखे हैं, ये अंगूठा छाप है', जयमाला के दौरान दुल्हन ने जो किया उसे देख सब हैरान रह गए
Photo Credit: Instagram

Bride Groom Viral Video: हर शादी में आपको कुछ ना कुछ खास और अलग जरूर देखने को मिल जाएगा। कई बार ऐसा माहौल बनता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कई बार कुछ नजारे हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में शादी का ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जयमाला के दौरान एक दुल्हन ने जो कहा और जो किया उसने सबको चौंका दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है और लोग अपने-अपने अंदाज में इस पर चटकारे ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Funny Video) मौजूद हैं और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा जैसे ही दुल्हन के गले में माला डालता है, लड़की भड़क जाती है। दुल्हन वरमाला डालने से इनकार कर देती है।  दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं दुल्हन शादी करने से इनकार कर देती है। दरअसल, लड़की कहती है कि वो पढ़ी-लिखी है जबकि लड़का अनपढ़ है। लिहाजा, वो शादी नहीं करेगी। देखें वीडियो...

दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा

वीडियो में आपने देखा लोग दुल्हन से पूछते हैं कि आखिर वो शादी क्यों नहीं करना चाहती? जिस पर लड़की कहती है लड़का बिल्कुल अनपढ़ है, आखिर मैं उसके साथ कैसे खुश रह सकती हूं? कुछ भी हो जाए मैं उससे शादी नहीं कर सकती। भीड़ में मौजूद लोग दुल्हन से कई तरह के सवाल करते हैं, लेकिन दुल्हन कहती है कि लड़का उसके बराबर हो और उसके साथ अंग्रेजी में बात कर सके तभी वो शादी करेगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छा गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bridal_lehenga_designn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!