बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे...गाने वाले सिंगर सहदेव के गाने के मुरीद हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भी [Video] 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2021, 09:48 PM IST

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं .. गाने वाले छोटे से सिंगर सहदेव की प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है, उसके इस गाने के फैन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी हो गए हैं, सहदेव ने सीएम बघेल से मुलाकात की है।

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे...गाने वाले सिंगर सहदेव के गाने के मुरीद हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भी [Video] 

नई दिल्ली: प्रतिभा किसी भी उम्र की मोहताज नहीं होती है, ये बात सिंगर सहदेव (singer Sahdev) ने साबित की है, जी हां छत्तीसगढ़ के रहने वाले छोटे से सिंगर ने जिस शिद्दत से इस गाने- बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..को गाया है उसके बाद से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है।

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने से फेमस हुए सहदेव ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से शिष्टाचार भेंट की,  सीएम भूपेश भी उसके फैन हो गए हैं सहदेव ने भूपेश को अपना हिट सॉन्ग सुनाया, जिसके बाद बघेल ने कहा कि वाह !

गौर हो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव के पास ना तो मोबाइल है, वहीं उसने ये गाना अपने टीचर के कहने पर रिकॉर्ड किया था जिसके बाद से उसकी दुनिया ही बदल गई सी लगती है।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिया ऑफर
जब बॉलीवुड सिंगर बादशाह के पास यह वायरल वीडियो पहुंचा तो उन्होंने साथ में गाने का सहदेव को ऑफर दे दिया उन्होंने इस बच्चे से वीडियो कॉल के जरिए बात की और उसे चंडीगढ़ बुला लिया, बादशाह ने उसे अपने साथ एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया था जिसे पूरा करने के बाद सहदेव अब वापस छत्तीसगढ़ लौट आया है। सहदेव ने सोमवार को मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की थी वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की, उसकी प्रसिद्धि सोशल साइटों पर खासी बढ़ रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!