टीवी चैनल पर चल रही थी डिबेट,पैनलिस्ट ने बीजेपी नेता पर 'चप्पल' से किया वार, सामने आया ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2021, 08:16 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्रियों पर रेड्डी द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों पर एक मौखिक द्वंद्व के दौरान यह घटनाक्रम देखा गया इन टिप्पणियों से क्रोधित राव ने रेड्डी की बात को बकवास करार दिया।

टीवी चैनल पर चल रही थी डिबेट,पैनलिस्ट ने बीजेपी नेता पर 'चप्पल' से किया वार, सामने आया ये Video
Photo Credit: YouTube

टीवी चैनल पर बहस आम बात है और इस दौरान थोड़ी गर्मा-गर्मी भी होना कॉमन ही है लेकिन बात इतनी बढ़ जाए कि टीवी स्क्रीन पर ही प्रतिभागी पर हमला हो जाए ऐसा शायद ही होता है लेकिन एक तेलुगू न्यूज चैनल पर लाइव टीवी डिबेट में ऐसा ही हुआ।

मंगलवार की रात को राजनीतिक बहस के दौरान अमरावती के विभाजन के खिलाफ काम करने वाले एक कार्यकर्ता कोलीकापुड़ी श्रीनिवास राव ने अपनी चप्पल (स्लिपर) से भाजपा के आंध्र प्रदेश महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी पर हमला कर दिया। किसी मुद्दे पर न्यूज चैनल पर होने वाली बहस में तीखी नोकझोंक अक्सर देखने को मिलती है। 

पक्ष-विपक्ष के बयानों पर तकरार भी आम बात ही है, मगर आंध्र प्रदेश में एक तेलुगू न्यूज चैनल पर लाइव टीवी डिबेट में जमकर हंगामा हुआ।लाइव टीवी डिबेट में भाजपा नेता पर चप्पल से हमले का मामला सामने आया है।

इस पर रेड्डी ने राव को चेतावनी देते हुए कहा, "आप अपनी सीमा पार कर रहे हैं।" हालांकि उन्होंने कहा कि वह इस तरह की बकवास 100 बार दोहराएंगे।उनकी बहस इतनी बढ़ी की कार्यकर्ता ने भाजपा नेता पर चप्पल से हमला बोल दिया।


वीडियो साभार- Baat Desh Ki_ You Tube

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!