दुल्हन को स्टेज से खींचकर ले जाने लगा शख्स, तभी दूल्हे ने जो किया बस देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 09:35 PM IST

Wedding Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो शादी की स्टेज का है। शादी की स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए जो करता है, वह देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

दुल्हन को स्टेज से खींचकर ले जाने लगा शख्स, तभी दूल्हे ने जो किया बस देखते रह गए लोग

Wedding Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई सारे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें लोग चटखारे ले-लेकर देखते हैं। वहीं कुछ वीडियो दिल छू लेने वाले होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो शादी की स्टेज का है। शादी की स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए जो करता है, वह देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए होते हैं। इस दौरान वहां मौजूद सारे मेहमान एक-एक करके दूल्हा और दुल्हन से मिलने आते हैं। इसी बीच एक युवक वहां पर आता है और दुल्हन का हाथ पकड़कर खींचने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह दुल्हन को लेकर भागने की फिराक में है। जैसे ही दूल्हे को यह बात पता चलती है, वह काफी सतर्क हो जाता है। इसके बाद वह जो करता है, उससे दुल्हन अपना दिल हार बैठती है। देखें वीडियो- 

दूल्हे के अंदाज पर दिल हार बैठती है दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मेहमानों का अभिवादन स्वीकार कर रहे होते हैं तभी यह शख्स वहां पर आता है। शख्स दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश करने लगता है। इस दौरान दुल्हन अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करती है। तभी दूल्हा एक्टिव होता है और रोमांटिक अंदाज में अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर दूसरी साइड कर लेता है। जिस अंदाज में दूल्हा अपनी दुल्हन को शख्स के हाथों से छुड़ाकर ले जाता है, वह अंदाज बहुत ही रोमांटिक है। बता दें कि वीडियो में दिख रही सारी चीजें हंसी-मजाक के लिए जानबूझकर क्रिएट की गई हैं। वीडियो को bridal_lehenga_designn नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!