यात्रा

Within 100 KMS Nainital: नैनीताल के पास बसी है जन्नत, हिमालय की बर्फीली चोटियों का करो दीदार

Within 100 KMS Nainital: नैनीताल अपने प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। ये हिल स्टेशन टूरिस्ट की फेवरेट स्पॉट होने की वजह से अधिक भीड़भाड़ वाली जगह है। ऐसे में अगर आप नैनीताल घूमने गए हों तो चिल्लम-चिल्ली से दूर इस जगह जाकर 2 पल शांति में बिता सकते हैं।

Image

Almora Tourism

Place to Visit near Nainital Within 100 Kms: नैनीताल के आसपास घूमने के लिए कहा जाएं? नैनीताल के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? अगर आप प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और शांति व सुकून का अनुभव करना चाहते हैं तो Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको उसी जगह से रूबरू कराने जा रहे हैं जो नैनीताल के बेहद पास स्थित है। इस जगह पर आप बड़े ही आराम से 2 घंटे की यात्रा करके पहुंच सकते हैं।

अल्मोड़ा: नैनीताल से अल्मोड़ा की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है जहां जाकर आप प्रकृति की गोद में 2 पल शांति के बिता सकते हैं। उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित ये प्रसिद्ध पहाड़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्ता और सांस्कृतिक धरोहर के चलते टूरिस्ट के बीच पॉपुलर हो रहा है। शांत वातावरण, हरे-भरे जंगलों और हिमालय की बर्फीली चोटियों के नज़ारों के लिए आपको अल्मोड़ा की यात्रा करनी चाहिए।

प्रमुख आकर्षण- कांडा देवी मंदिर: अल्मोड़ा शहर और आसपास के पहाड़ी दृश्यों का खूबसूरत दृश्य देखने के लिए आप कांडा देवी मंदिर जा सकते हैं। अल्मोड़ा के पास स्थित ये एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। मल्ला बाजार और तल्ला बाजार: अल्मोड़ा में घूमने के लिए मल्ला बाजार और तल्ला बाजार काफी ज्यादा फेमस हैं। यहां शॉपिंग करके आप कुमाऊं क्षेत्र की हस्तशिल्प वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, और स्थानीय उत्पाद खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप जाखो मंदिर, ब्राइट एंड राइट और शीतलखेत भी जा सकते हैं।

यात्रा करने का सही समय: सर्दियों के मौसम में अल्मोड़ा का दौरा करने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से दिसंबर के बीच होता है। गर्मियों में मार्च से जून के बीच यहां जाया जा सकता है। पंतनगर एयरपोर्ट इसके नजदीकी एयरपोर्ट है वहीं अल्मोड़ा का नजदीकी रेलवे स्टेशन Kathgodam Railway Station है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article