यात्रा

सिर्फ 500 किमी के अंदर मौजूद हैं ये 3 जगहें, गोरखपुर से करो ट्रिप प्लान

Under 500 KM Gorakhpur: ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों का मिश्रण अगर आप एक ट्रिप में देखना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। गोरखपुर से ही आप 500 किलोमीटर के अंदर 3 प्रमुख जगहों की कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। ये यात्रा आपको अनूठा एहसास दे सकती है।

Image

tourist places near Gorakhpur

Places To Visit Near Gorakhpur: धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य का प्रमुख शहर गोरखपुर घूमने-फिरने वालों को काफी पंसद आता है। लेकिन, अगली बार अगर आप गोरखपुर घूमने गए हों तो इसके 500 किलोमीटर के अंदर स्थित तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा जरूर करें। यहां आप कम बजट में 3 दिन की शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये यात्रा आपको मनोरम और नए एहसास से पूरी तरह से तरोताजा कर देगी। 3 दिन में कैसे आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं इसे डिटेल में समझ लीजिए।

दिन 1- गोरखपुर से वाराणसी की दूरी तकरीबन 250 से 300 किमी के बीच है। लगभग 6-7 घंटे की ड्राइव करके आप यहां पहुंच सकते हैं। ट्रेन, बस या निजी वाहन से गोरखपुर से वाराणसी के लिए यात्रा शुरू करें। वाराणसी पहुंचने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के साथ ही घाट पर कुछ वक्त आप बिता सकते हैं।

दिन 2- वाराणसी से प्रयागराज के लिए यात्रा करें ये दूरी तकरीबन 120 किमी के आसपास है। 2-3 घंटे की ड्राइव में आप यहां पहुंच जाएंगे। कुम्भ मेला स्थल, त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन में घूमने के साथ ही यहां के स्थानीय भोजन का आप स्वाद ले सकते हैं।

दिन 3- प्रयागराज से सोहागी बरवा वन्यजीव अभयारण्य के लिए यात्रा करें ये दूरी तकरीबन 100 किलोमीटर है। वन्यजीवों और पक्षियों के दीदार करने के साथ ही यहां आप ट्रैकिंग और बोट राइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article