Uttarakhand Tourism: चारधाम यात्रा का बदलेगा अनुभव, नई सुरंग से कम होगा जाम और सफर होगा तेज

Uttarakhand Tourism: चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली नई सुरंग जल्द ही शुरू होने वाली है। नई सुरंग से जाम कम होगा और सफर भी तेज होगा।

Uttarakhand Tourism: अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) के दौरान जब आप रुद्रप्रयाग से होकर गुजरते हैं तो वहां लगने वाले लंबा जाम आपको पूरी तरह से थका सकता है। खासकर यात्रा सीजन में अगर आप इस रूट का चयन करते हैं तो रुद्रप्रयाग बाजार में घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। बसें, कारें, टैक्सियां और पैदल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण घंटों आपको लाइन में इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रुद्रप्रयाग में करीब 900 मीटर लंबी एक नई सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है। यह सुरंग बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे को आपस में जोड़ेगी। इसके शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को रुद्रप्रयाग बाजार की भीड़ से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और उनका सफर पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगा।

Uttarakhand Tourism

चारधाम यात्रा का बदलेगा अनुभव

सुरंग के साथ बन रहा है नया पुल

इस परियोजना के तहत सिर्फ सुरंग ही नहीं, बल्कि अलकनंदा नदी पर करीब 200 मीटर लंबा डबल लेन पुल भी बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। जैसे ही पुल तैयार होगा, श्रद्धालु जवाड़ी बायपास के जरिए सीधे बद्रीनाथ या केदारनाथ मार्ग पर पहुंच सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रुद्रप्रयाग शहर के अंदर लगने वाले ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

End of Feed