यात्रा

रेगिस्तान से स्काईलाइन तक, इस फरवरी घूमें दुबई और अबू धाबी

Dubai Abu Dhabi Tour: फरवरी के महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Dubai Abu Dhabi tour

इस फरवरी घूमें दुबई और अबू धाबी

UAE Travel For Indians: फरवरी के महीने को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'FEB SPECIAL DUBAI & ABU DHABI DELIGHTS' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दुबई और अबू धाबी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। अगर आप चिलआउट करने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 फरवरी 2026 को लखनऊ से दुबई के लिए फ्लाइट लें-समय: शाम 5:45 बजे (17:45)

इमिग्रेशन क्लियर करने के बाद बोर्डिंग करें। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय: रात 9:05 बजे (21:05) इमिग्रेशन क्लियर करें और अपना सामान उठाएं। इसके बाद आईआरसीटीसी गाइड से मुलाकात होगी और होटल के लिए निकलना होगा।

हाफ-डे सिटी टूर होगा, जिसमें शामिल हैं-बास्ताकिया एरिया, अल शिन्डगाडा टनल क्रिक की ओर, क्लॉक टॉवर से होकर जाना, फ्लोटिंग ब्रिज और जुमेरा मस्जिद। फिर जुमेरा बीच और अटलांटिस होटल के सामने फोटो के लिए रुकेंगे। मरीना क्रूज का आनंद, जिसमें अनलिमिटेड बुफे डिनर मिलेगा। बुर्ज खलीफा के 124वें फ्लोर (ऑब्ज़र्वेशन डेक) का विजिट, दुबई मॉल और म्यूजिकल फाउंटेन देखेंगे। एडवेंचर के लिए शाम को डेजर्ट सफारी, जिसमें सैंड बोर्डिंग, कैमल राइड और सांस्कृतिक प्रोग्राम शामिल हैं। अबू धाबी में फेरारी वर्ल्ड पर फोटो स्टॉप और फिर हाफ-डे सिटी टूर इस पैकेज में शामिल है।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। टूर गाइड आपको मिलेगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 134600 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 108000 और 106000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 96500 रुपए है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO43 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 9236367954, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप मोबाइल फोन से बुकिंग करना चाहते हैं तो प्ले स्टोर से आईआरसीटीसी की एप्प डाउनलोड करके ऐसा कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article