अब स्पेन में भी हो सकता है UPI शुरू, जानें किन देशों में भारतीय कर सकते हैं पेमेंट

Travel Without Cash: भारत में UPI ने पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यही सुविधा धीरे-धीरे विदेशों में भी पहुंच रही है। फिलहाल कई देशों में भारतीय पर्यटक UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

Travel Without Cash: अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और सोचते हैं कि वहां हर जगह कैश या कार्ड लेकर घूमना पड़ेगा, तो आने वाले समय में आपकी यह परेशानी कम हो सकती है। भारत का UPI (Unified Payments Interface) अब दुनिया के कई देशों में अपनी पहचान बना चुका है और जल्द ही स्पेन में भी इसकी शुरुआत हो सकती है। भारत और स्पेन के बीच UPI को स्पेन के डिजिटल पेमेंट सिस्टम Bizum से जोड़ने को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। यह पहल भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की स्पेन यात्रा के दौरान सामने आई। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

Travel Without Cash Countries

अब स्पेन में भी हो सकता है UPI शुरू (फोटो: AI)

हालांकि, अभी स्पेन में UPI की सुविधा शुरू नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच अभी बातचीत चल रही है और इसे लेकर कोई आधिकारिक लॉन्च तारीख या पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है। यानी अभी ऐसा नहीं है कि आप तुरंत बार्सिलोना या मैड्रिड जाकर UPI से पेमेंट करने लगेंगे, लेकिन आने वाले समय में ऐसा संभव हो सकता है।

End of Feed