Travel Trend: क्या आपने कभी ऐसी ट्रिप प्लान की है जहां आराम करने की बजाय आप खुद को डराने, चुनौती देने और अपनी हदें पार करने के लिए निकल पड़े हों? अगर आप ऐसा करने की सोच रहे हैं तो नया ट्रैवल ट्रेंड डेयरकेशन (Darecation) आपको मोटिवेट करने का काम कर सकता है। डेयरकेशन का मतलब है-आधा डर और आधी छुट्टी। 2020 के बाद से सोशल मीडिया पर डेयरकेशन शब्द तेजी से वायरल हुआ और अब यह ट्रैवल की दुनिया में एक ट्रेंड बन चुका है।
डर वाला ट्रैवल डेयरकेशन ट्रेंड (फोटो: AI)
हर इंसान के लिए डर का मतलब अलग होता है-किसी के लिए अकेले सफर पर निकल जाना ही बड़ा चैलेंज है, तो किसी के लिए स्काईडाइविंग करना। सरल शब्दों में समझें तो डेयरकेशन सामान्य एडवेंचर ट्रैवल से अलग हैं और इसमें अनुभव थोड़ा पर्सनल होता है। अब होटल के पूल और स्पा में रिलैक्स करने की जगह लोग खड़ी चट्टानों से कूद रहे हैं, गुफाओं में उतर रहे हैं, बर्फीले पहाड़ों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं और तेज बहाव वाली नदियों में राफ्टिंग कर रहे हैं। ये सब वो अपनी मर्जी से करते हैं, सिर्फ रोमांच और एक्साइटमेंट के लिए।
डेयरकेशन ट्रेंड इतना क्यों बढ़ रहा है?
कोरोना काल के बाद लोगों का घूमने को लेकर नजरिया बदला है। जब दुनिया रुकी हुई थी, तब बहुत से लोगों को एहसास हुआ कि वो हमेशा से बहुत सेफ और एक जैसे तरीके से छुट्टियां मना रहे थे। इसी वजह से अब लोग आराम वाली छुट्टियों से हटकर ऐसे सफर चुन रहे हैं जहां डर भी है, एड्रेनालिन भी है और खुद को परखने का मौका भी। अब सिर्फ यात्रा एक जग से दूसरी जगह घूमना नहीं, बल्कि कुछ महसूस करना है। ऐसा अनुभव जो असली लगे, दिल को हिला दे और याद रह जाए।
सोशल मीडिया ने भी इस पूरे ट्रेंड को और भी ज्यादा फैलाने का काम किया है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अब वही कंटेंट ज्यादा वायरल होते हैं जिसमें ड्रामा, डर और एडवेंचर हो। लोग जब किसी खतरनाक घाटी से रस्सी के सहारे नीचे उतरते हैं या किसी ग्लेशियर पर अकेले रात बिताते हैं, तो उसे पोस्ट करने का-डोपामिन रश भी मिलता है और देखने वालों को भी वही एक्साइटमेंट महसूस होती है। यही वजह है कि ये एक्सपीरियंस अब सिर्फ ट्रैवल नहीं, एक तरह का सोशल मीडिया ट्रेंड बन चुका है।
अकेले सफर पर निकल जाने का चैलेंज (फोटो: Canva)
डेयरकेशन ट्रेंड के पीछे क्या है साइकोलॉजी?
इस ट्रेंड के पीछे साइकोलॉजी भी है। दिमाग वही चीजें ज्यादा याद रखता है जो उसे थोड़ा डरा दें या चौंका दें। एक्सपर्ट्स इसे-Eustress यानी पॉजिटिव स्ट्रेस कहते हैं। मतलब ऐसा तनाव जो नुकसान नहीं करता, बल्कि दिमाग को एक्टिव कर देता है। इससे फोकस बढ़ता है, आत्मविश्वास मजबूत होता है और यादें ज्यादा गहराई से दिमाग में बैठ जाती हैं।
इसी वजह से कुछ थेरेपिस्ट भी अब कंट्रोल्ड एडवेंचर एक्टिविटीज को थेरेपी की तरह देखने लगे हैं। यानी डर को सही तरीके से एक्सपीरियंस करना कई लोगों के लिए मेंटल हेल्थ और कॉन्फिडेंस बढ़ाने का जरिया बन सकता है।
भारत में बेस्ट Darecation डेस्टिनेशंस
1- जांस्कर वैली, लद्दाख: यहां की सबसे बड़ी एडवेंचर ट्रिप है-चादर ट्रेक। ये ट्रेक जितना खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है। इस ट्रेक में जमी हुई जांस्कर नदी पर चलना। जनवरी-फरवरी में यहां तापमान -25°C तक गिर जाता है और बर्फ कभी भी टूट सकती है।
2- चेरापूंजी, मेघालय: यह सिर्फ बारिश के लिए नहीं, बल्कि गहरी गुफाओं और खतरनाक घाटियों के लिए भी मशहूर है। यहां की लिविंग रूट ब्रिज और क्रीम लियाट प्राह जैसी लंबी गुफाएं अंधेरे और टाइट रास्तों के कारण असली साहस की परीक्षा लेती हैं।
3. ऋषिकेश और ऊपरी गंगा क्षेत्र: ऋषिकेश सिर्फ एक धार्मिक जगह नहीं है बल्कि यहां लोग अपने डर को चुनौती देने के लिए भी आते हैं। यह भारत का सबसे पॉपुलर एडवेंचर हब है। यहां गंगा की तेज धार में राफ्टिंग, ऊंची चट्टानों से जंपिंग और बंजी जंपिंग जैसी एक्टिविटीज
बढ़ रहा है डेयरकेशन ट्रेंड (फोटो: Canva)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
Darecation से मिलने वाले मनोवैज्ञानिक फायदे क्या हैं?
डरेकेशन सिर्फ मजा या एडवेंचर नहीं है, इसके कुछ मानसिक फायदे भी होते हैं।
1- आत्मविश्वास बढ़ता है: जब इंसान किसी डरावनी या मुश्किल स्थिति में खुदको संभालता है तो उसका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप पूरा ट्रेक अकेले बिना किसी की मदद के पूरा करते हैं तो आपका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाएगा।
2- यादें ज्यादा गहरी बनती हैं: ये ट्रिप्स लंबे समय तक याद रहती है क्योंकि दिमाग उन अनुभवों को ज्यादा याद रखता है जिनमें थोड़ा डर या एक्साइटमेंट होता है।
3- पॉजिटिव स्ट्रेस मिलता है: पॉजिटिव स्ट्रेस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह ऐसा तनाव होता है जो नुकसान नहीं करता, बल्कि दिमाग को एक्टिव करता है और फोकस बढ़ाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
4- आत्म-संदेह कम हो सकता है: कुछ थेरेपिस्ट ये भी मानते हैं कि कंट्रोल्ड एडवेंचर एक्टिविटीज से लोग अपनी घबराहट पर काबू पाना सीख सकते हैं। इससे आत्म-संदेह कम होता है और आप खुद में बेहतर महसूस करते हैं।
डेयरकेशन सिर्फ ट्रैवल नहीं, बल्कि खुद को समझने और मानसिक मजबूती बढ़ाने का एक नायाब तरीका भी बनता जा रहा है।
