यात्रा

दुनिया भर के 5 अनोखे आर्टवर्क, जिसे देखकर रुक जाता है हर ट्रैवलर का कैमरा

Unusual Sculptures: दुनियाभर के जिज्ञासु ट्रैवलर्स को ये 4 जगहें आकर्षित करती हैं। मोआई मूर्तियों की रहस्यमयी दुनिया से लेकर आधुनिक कलात्मक चमत्कार जैसे कि क्लाउड गेट, ये सब साबित करते हैं कि कला कभी-कभी जटिल और रोचक दोनों हो सकती हैं। इनकी अनोखी डिजाइन और शानदार लोकेशन जानकर फटाफट से आप भी यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

दुनिया भर के 5 अनोखे आर्टवर्क

Best Travel Destinations: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेश की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। आज हम आपको बताएंगे दुनिया भर के 4 अनोखे आर्टवर्क जिसे देखकर आप पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। सार्वजनिक कला की मूर्तियां किसी समाज की रचनात्मकता और कल्पना का भी आईना होती हैं। अक्सर ये मूर्तियां देश के इतिहास, बड़े नेताओं या खास घटनाओं को समर्पित होती हैं, लेकिन कुछ कलाकारों ने इन्हें इतना अनोखा और मजेदार बना दिया कि ये तुरंत दुनिया भर के पर्यटकों की पसंद बन गईं। ये मूर्तियां लोगों को अपनी ओर खींचती हैं और हर कोई इन्हें देखने और अनुभव करने के लिए यहां पहुंचता है। आइए जानते हैं दुनिया की 4 सबसे अनोखी मूर्तियां, जिन्हें देखकर पर्यटक हैरान और मोहित दोनों हो जाते हैं।

द केलपीज: स्कॉटलैंड में यह स्थित है। 30 मीटर की ऊंचाई में खड़े दो विशाल घोड़े के सिर की मूर्तियां द केलपीज हैं। ये मूर्तियां कलाकार एंडी स्कॉट ने स्कॉटलैंड के औद्योगिक अतीत और उन ताकतवर घोड़ों को समर्पित की हैं जो कभी नहरों में माल ढोते थे। चमकदार स्टील की ये मूर्तियां इतनी बड़ी हैं कि दूर से भी दिखती हैं, खासकर रात में जब इन्हें रोशन किया जाता है। आज ये स्कॉटलैंड के सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाने वाले आधुनिक लैंडमार्क में शामिल हैं।

क्लाउड गेट: शिकागो, अमेरिका के मिलेनियम पार्क में स्थित क्लाउड गेट दुनिया की सबसे आइकॉनिक आधुनिक मूर्तियों में से एक है। इसे प्रसिद्ध कलाकार अनिश कपूर ने बनाया है और यह स्टेनलेस स्टील की बनी है। इसकी शेप से इसे द बीन्स भी कहा जाता है। इस मूर्ति की रिफ्लेक्टिव सतह (चमकदार सतह) के कारण देखने वाले की स्थिति के हिसाब से अलग-अलग इमेज दिखती हैं। पर्यटक इसके नीचे से गुजरते हुए अपनी कई झलकियां देख सकते हैं।

मोआई स्टैच्यूज (चिली): दुनिया की सबसे रहस्यमयी मूर्तियां ईस्टर आइलैंड (रापा नुई) में मिलती हैं, जो चिली के तट से दूर प्रशांत महासागर में स्थित है। इस द्वीप पर कई ज्वालामुखी की बनावट वाली जगहों पर रापा नुई लोगोंhttps://www.timesnowhindi.com/travel/within-100-kms-know-more-about-new-tehri-nearest-hill-station-rishikesh-article-114646857ने 13वीं से 16वीं सदी के बीच मोआई मूर्तियां स्थापित की थीं। लगभग 1,000 मूर्तियां हैं, जिनमें से कई टन वजन की और कई मीटर ऊंची हैं। इनकी सबसे खास बात हैं इनके बड़े सिर, लंबे नाक, गहरी आंखें और गंभीर चेहरे के भाव।

हैंड ऑफ द डेजर्ट (चिली): अटाकामा रेगिस्तान से उभरता यह विशाल मानव हाथ देखने में बहुत ही हैरान करने वाला है। इसे हैंड ऑफ द डेजर्ट कहा जाता है और चिली के कलाकार मारियो इरार्राजाबाल ने बनाया है। एंटोफागास्टा के पास स्थित यह मूर्ति लगभग 11 मीटर ऊंची है और ऐसा लगता है जैसे कोई विशाल व्यक्ति रेगिस्तान की रेत में दबा हुआ हो। सुनसान रेगिस्तान और विशाल कंक्रीट हाथ का कॉन्ट्रास्ट इसे डरावना और यादगार बनाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article