Thailand Travel Guide in Hindi: मौजूदा समय में खूबसूरत देश थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। शानदार संस्कृति, सुनहरे समुद्र तटों, जीवंत नाइटलाइफ, स्वादिष्ट भोजन और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए थाईलैंड फेमस है जहां हर साल लाखों की संख्या में भारतीय पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प थाईलैंड का एक पूरा ट्रैवल गाइड आपको यहां डिटेल में बताया गया है।
थाईलैंड के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन
बैंकॉक में- वाट फो, चाओ फ्राया रिवर क्रूज, ग्रैंड पैलेस। पटाया में- कोरल आइलैंड टूर, वॉकिंग स्ट्रीट (नाइटलाइफ), अल्कजार शो, पटाया फ्लोटिंग मार्केट। फुकेत में- पटोंग बीच, फैंटेसी शो, बिग बुद्धा, जेम्स बॉन्ड आइलैंड टूर। इसके अलावा आप चियांग माई और क्राबी का दौरा भी कर सकते हैं।
थाईलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय
घूमने के लिए बेस्ट सीजन नवंबर से मार्च के बीच होता है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है। ऑफसीजन यात्रा के लिए जून से अक्टूबर का महीना बेस्ट होता है हालांकि, इस दौरान बारिश के कारण परेशानी हो सकती है।
वीजा जानकारी
थाईलैंड के लिए वीजा ऑन अराइवल (15 दिन के लिए) की सुविधा है। वीजा के लिए आपको लगभग ₹2,000–2,500 का शुल्क देना पड़ सकता है। पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, होटल बुकिंग, रिटर्न टिकट, पर्याप्त फंड का प्रूफ कुछ जरूरी दस्तावेज हैं जो आपके पास होना ही चाहिए।
बजट ट्रैवलर्स के लिए जन्नत
बजट ट्रैवलर आराम से ₹3,000–5,000/दिन के खर्चे के हिसाब से इस देश में चिलआउट कर सकते हैं। मिड रेंज में ₹6,000–10,000/दिन का खर्चा आ सकता है वहीं लग्जरी ट्रिप आपको ₹12,000+/दिन की पड़ सकती है।
