यात्रा

किसी जन्नत से कम नहीं है राजस्थान की ये अनसुनी जगह, यहां बसती है बेशुमार खूबसूरती

Places To Visit In Rajasthan: अगर आप भी जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर घूम - घूमकर बोर हो चुके हैं तो आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी अनसुनी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

Image

best tourist places in rajasthan

Places To Visit In Rajasthan: राजस्थान भारत के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। राजस्थान को राजाओं की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। राजस्थान में घूमने की बात होती है, तो लगभग हर पर्यटक उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर या बीकानेर जैसी चर्चित जगहों की ही बात करते हैं, लेकिन राजस्थान की भूमि में ऐसी कई अनदेखी और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो सैलानियों की नजर से दूर हैं। जी हां, राजस्थान में मौजूद 'बांसवाड़ा' एक ऐसी मनमोहक जगह है, जहां घूमने के बाद आप राजस्थान की अन्य जगह को भूल जाएंगे। यहां सर्दियों में घूमने का एक अलग ही मजा होता है।

बांसवाड़ा क्यों फेमस है?

बांसवाड़ा राजस्थान की एक छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत जगह है। गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा पर मौजूद होने के चलते दोनों राज्यों के लिए एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। माही नदी के किनारे स्थित यह अद्भुत जगह राजस्थान में चेरापूंजी के नाम से भी जानी जाती है। यह स्थान खूबसूरत हरियाली के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में यहां बस के पेड़ कुछ अधिक ही होते थे, इसलिए इसका नाम भी बांसवाड़ा रखा गया।
Best places of Banswara

Best places of Banswara

बांसवाड़ा में घूमने की बेस्ट जगहें

बांसवाड़ा में ऐसी कई हसीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद लगभग हर कोई राजस्थान की अन्य जगहों को भूल सकता है। कहा जाता है कि मानसून और सर्दियों में बांसवाड़ा की जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है। इस जगहों पर आप घूमने के साथ जंगल सफारी/ डेजर्ट सफारी का भी बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।

1) आनंद सागर लेक (Anand Sagar Lake Banswara)

बांसवाड़ा में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले आनंद सागर लेक का नाम जरूर शामिल रहता है। यह एक बेहद ही खूबसूरत कृत्रिम झील है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत झील का निर्माण जगमाल सिंह की रानी के करवाया था। भरे-भरे पड़े से घिरी यह झील राजस्थान का छिपा हुआ खजाना भी मानी जाती है। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।
Anand Sagar Lake In Banswara

Anand Sagar Lake In Banswara

2) रामकुण्ड (Ram Kund, Banswara)

बांसवाडा में मौजूद रामकुंड एक पवित्र स्थान होने के साथ-साथ दर्शनीय स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पहाड़ी के नीचे एक प्राचीन गुफा है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। रामकुण्ड के बारे में यह मान्यता है कि भगवान राम वनवास के समय इसी गुफा में ठहरे थे, इसलिए इसे रामकुंड के नाम से जाना जाता है। पहाड़ियों से घिरी यह गुफा मनमोहक सौंदर्य नजारा प्रस्तुत करती है। गुफा के आसपास मौजूद हरियाली चंद मिनटों में आपका मन मोह लेंगी।
Ram Kund, Banswara

Ram Kund, Banswara

3) माही डैम (Mahi River, Banswara)

बांसवाड़ा से करीब 18 किमी की दूरी पर मौजूद माही डैम एक खूबसूरत जगह है। यह डैम पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। माही नदी पर निर्मित यह डैम पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है। माही डैम की असल खूबसूरती मानसून के समय देखने को मिलती है, हालांकि सर्दियों के मौसम में डैम के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
Mahi Dam, Banswara

Mahi Dam, Banswara

4) कागदी पिकअप वियर (Kagdi Pick up weir, Banswara)

कागदी पिकअप वियर बांसवाड़ा का मुख्य पेयजल स्रोत माना जाता है। यह स्थान खूबसूरती के मामले भी बहुत आगे है। यह स्थान शानदार और आकर्षक फव्वारों, बगीचों और जल निकायों के लिए सैलानियों के बीच काफी फेमस है। इन सभी जगहों के अलावा जुआ झरना, सिंगपुरा, मानगढ़ धाम, मदारेश्वर मंदिर, तलवाड़ा मंदिर और डायलाब झील जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Kagdi Pick up weir, Banswara

Kagdi Pick up weir, Banswara

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article