यात्रा

ताज महल देखने जा रहे हैं? तो Agra की इन छुपी हुई जगहों को भी जरूर एक्सप्लोर करें

आगरा में सिर्फ ताजमहल नहीं कई ऐसी छुपी हुई और खूबसूरत जगहें भी हैं। जो इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा अनुभव देती हैं। अगर आप यूनीक ट्रैवल एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो इन ऑफबीट लोकेशन्स को जरूर एक्सप्लोर करें।

Image

Agra Places To Visit

जब भी Agra का नाम आता है, सबसे पहले ताज महल की तस्वीर दिमाग में आती है। लेकिन इस ऐतिहासिक शहर में सिर्फ ताज महल ही नहीं, बल्कि कई ऐसी जगहें भी हैं जो अपनी सुंदरता और इतिहास के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अक्सर टूरिस्ट्स की नजर से छूट जाती हैं। और यही हिडन डेस्टिनेशन्स आगरा की असली संस्कृति और विरासत को करीब से देखने का मौका देती हैं। यहां का शांत वातावरण, ऐतिहासिक इमारतें और प्राकृतिक दृश्य यात्रियों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ नया और अनोखा देखना चाहते हैं, तो आगरा की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।

आगरा की आठ अनोखी जगह, 8 Best Places to visit in Agra

1. सादिक खां और सालावत खां का मकबरा (64 खंभा इमारत)

आगरा के असोपा हॉस्पिटल के पास स्थित सादिक खां और सालावत खां का मकबरा एक पुरानी ऐतिहासिक इमारत है। अपनी अनोखी बनावट और शांत माहौल के कारण यह पर्यटकों को आकर्षित करता है। स्थानीय लोग इसे “64 खंभा इमारत” के नाम से भी जानते हैं।

2. मरियम का मकबरा (सिकंदरा)

आगरा के सिकंदरा चौराहे से मथुरा रोड पर स्थित मरियम का मकबरा मुगल इतिहास से जुड़ा खास स्थल है। इसे अकबर की पत्नी मरियम-उज़-ज़मानी से जोड़ा जाता है। हरियाली और शांत माहौल से घिरा यह स्थान पर्यटकों को इतिहास के साथ सुकून भरा अनुभव भी देता है।

Akbar ka Makbara

Akbar ka Makbara

3. अकबर का मकबरा (सिकंदरा)

सिकंदरा में स्थित अकबर का मकबरा मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। माना जाता है कि अकबर की मृत्यु के बाद उनके बेटे जहांगीर ने उन्हें यहां दफनाया था। लाल बलुआ पत्थरों और सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत अपनी विशाल संरचना और खूबसूरत डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है।

4. कर्नल जोन्स विलियम हेंसींग का मकबरा (लाल ताज महल)

दीवानी चौराहे के सामने स्थित यह मकबरा “लाल ताज महल” के नाम से जाना जाता है। इसे एक महिला ने अपने पति की याद में बनवाया था। ताज महल जैसी बनावट के कारण इसे “दूसरा ताज महल” भी कहा जाता है। इसके मुख्य कक्ष में कर्नल जोन्स विलियम हेंसींग की कब्र मौजूद है।

5. मेहताब बाग

यमुना किनारे स्थित मेहताब बाग मुगलकाल का एक खूबसूरत और सुकून भरा बाग है। यहां से ताज महल का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है। हरियाली और शांत वातावरण इस जगह को सुकून भरा अनुभव देने वाली खास लोकेशन बनाते हैं।

Mehtab Bagh

Mehtab Bagh

6. जसवंत सिंह की छतरी (बल्केश्वर)

बल्केश्वर में यमुना किनारे स्थित यह ऐतिहासिक स्मारक लाल बलुआ पत्थरों से बना है। इसकी वास्तुकला में हिंदू और मुगल शैली का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है।

7. दिल्ली गेट आगरा

दिल्ली गेट आगरा का ऐतिहासिक प्रवेश द्वार माना जाता है। कहा जाता है कि पुराने समय में किले में प्रवेश इसी रास्ते से होता था। माना जाता है कि यहां एक सुरंग भी मौजूद है। दिल्ली गेट ASI के संरक्षण में है।

8. ढाकरी का महल (गढ़ी भदौरिया)

गढ़ी भदौरिया में स्थित ढाकरी का महल 16वीं सदी की ऐतिहासिक इमारत है। इसे लाल बलुआ पत्थरों से बनाया गया है, जो मुगल वास्तुकला की झलक दिखाता है।

यह आर्टिकल मुख्य रूप से गौरांगी ने लिखा है, जो टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न काम कर रही हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article