Places to Visit near Jabalpur Within 100 Kms: अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख शहर में से एक जबलपुर में रहते हैं या फिर इसके आसपास ही घूमने के लिए गए हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको बताएंगे जबलपुर के पास बसी उस बेहद ही शानदार और कम ज्ञात जगह के बारे में जहां जाकर आप 2 पल चहल-पहल से दूर बिता सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको ज्यादा लंबी प्लानिंग भी नहीं करनी होगी।
भेड़ाघाट: जबलपुर से भेड़ाघाट की दूरी महज 26 किलोमीटर है जहां आप 1 घंटे से भी कम के टाइम में ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं। भेड़ाघाट कई अच्छे कारणों से लोकप्रिय हो रहा है वहीं ये जगह वीकेंड पर टाइम स्पेंड करने के लिए सबसे बेस्ट है। चाहे आप रोमांचक यात्रा करने में रूची रखते हों या फिर प्रकृति, आध्यात्मिकता के करीब आना चाहते हों ये जगह बेस्ट है।
प्रमुख आकर्षण: संगमरमर की चट्टानें, नर्मदा नदी, हिंदू मंदिर, धुआंधार जलप्रपात, चंद्रनदी, रानी दुर्गावती महल और साहसिक गतिविधियों के लिए ये जगह फेमस है। इस जगह की खूबसूरती देखने के लिए आप केबल कार की सवारी भी कर सकते हैं। यहां आपको मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे जो इस जगह को लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
कैसे पहुंचे: भेड़ाघाट जबलपुर से सड़क द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है जहां आप टैक्सी या बस के माध्यम से बेहद आराम से पहुंच सकते हैं। जबलपुर रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं डुमना एयरपोर्ट इसके निकटतम हवाईअड्डा है।
