यात्रा

कुछ घंटों में देखें प्राचीन धरोहर, इस बार करें ओल्ड गोवा का सफर, जानें अनमोल इतिहास

Old Goa Travel Guide: गोवा सिर्फ बीचेज और नाइटलाइफ तक ही सीमित नहीं है। गोवा अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए भी पर्यटकों का ध्यान खींचता है। इस बार गोवा की यात्रा के दौरान आप ओल्ड गोवा का हाफ डे टूर करें जो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Image

Old Goa Travel Guide (image credit-canva)

Old Goa Sightseeing: गोवा के गौरवशाली इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने के लिए आपको इस बार ओल्ड गोवा की यात्रा को अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करना चाहिए। ओल्ड गोवा एक समय पुर्तगालियों की राजधानी थी जहां यात्रा के दौरान आज भी आपको पुर्तगालियों की छाप देखने को मिल जाएगी। ओल्ड गोवा के चर्च और किले UNESCO की विश्व धरोहर स्थल के अंतर्गत आते हैं।

बासिलिका ऑफ बॉम जीसस: यात्रा के दौरान आप विश्व प्रसिद्ध चर्च बासिलिका ऑफ बॉम जीसस जाना ना भूलें। सेंट फ्रांसिस जेवियर की राख आज भी यहां सुरक्षित है। 1605 में बना यह चर्च हजारों श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ स्थान है।

आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मार्केट: स्थानीय हस्तशिल्प, कढ़ाई और चित्रकारी को देखने के लिए आप आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मार्केट जाना ना भूलें। इस मार्केट की यात्रा आपकी ओल्ड गोवा की यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना देगी।

से कैथेड्रल: एशिया का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च से कैथेड्रल आप घूमने के लिए जा सकते हैं। अद्भुत वास्तुकला के लिए से कैथेड्रल जाना जाता है। बासिलिका ऑफ बॉम जीसस के नजदीक से कैथेड्रल का निर्माण 1562 में हुआ था।

यात्रा टिप्स: भीड़ से बचा जा सके इसके लिए सुबह जल्दी निकलें। छोटी से छोटी जगहों के बारे में डिटेल में जानने के लिए स्थानीय गाइड से टूर करवाना ज्यादा बेहतर होगा। यात्रा के दौरान गोवा की स्पेशल डिशेज ट्राई करना बिल्कुल मत भूलें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article