यात्रा

बिना साथी के भी करें मजेदार सफर, इन 3 जगहों पर मिलेगा जादुई अनुभव

Monsoon Places For Solo Trips: मानसून के जादू को करीब से महसूस करने के लिए इस बार आप सोलो ट्रैवल का प्लान कर सकते हैं। सोलो ट्रैवल के लिए मानसून के सीजन में कौन सी जगहें बेस्ट हो सकती हैं इसको यहां डिटेल में बताया गया है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो मानसून के सीजन में खूबसूरती की मिसाल बन जाती हैं।

Image

Monsoon Destinations

Monsoon Destinations For Solo Travelers: अकेले घूमना ना केवल आत्म-खोज का एक जरिया है बल्कि खुद से जुड़ने का एक सुनहरा मौका होता है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस करने के लिए मानसून में ट्रिप का प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप मानसून के सीजन में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान करें। बारिश की फुहारों के बीच सोलो ट्रैवलर्स के लिए मानसून में घूमने लायक 3 बेहतरीन जगहें जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

लोनावला (महाराष्ट्र): सोलो ट्रैवलर्स के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित और शांति से भरी हुई टूरिस्ट डेस्टिनेशन में लोनावला का नाम हमेशा ही टॉप पर आएगा। हरे-भरे जंगल, झरने और बादलों से घिरी घाटियां मानसून के मौसम में यहां और भी ज्यादा खिल उठती हैं। भुशी डैम, टाइगर पॉइंट, राजमाची किला यहां कुछ देखने लायक जगहे हैं। मुंबई/पुणे से करीब 2 घंटे की दूरी पर लोनावला बसा हुआ है जहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

वायनाड (केरल): सोलो ट्रैवल के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन वायनाड की यात्रा है। कॉफी बागानों, झरनों और साइलेंट वैली वायनाड की पहचान है जहां आप खुदको तलाशने का मौका पा सकते हैं। भीड़भाड़ से दूर शांतिप्रिय जगह की तलाश में अगर आप हैं तो वायनाड से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। ट्रैकिंग, आयुर्वेदिक स्पा, बर्ड वॉचिंग का यहां आप अनुभव ले सकते हैं।

माउंट आबू (राजस्थान): शांत झीलें, हरियाली और ठंडी हवाओं के लिए माउंट आबू जाना जाता है। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की खूबसूरती मानसून के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ जाती है। नक्की झील, गुरु शिखर, दिलवाड़ा मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है। उदयपुर या अहमदाबाद से बस या टैक्सी के माध्यम से यहां पहुंचा जा सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article