यात्रा

भारत के वो 4 समुद्र तट, शायद ही किसी ने सुना होगा नाम, प्रकृति के सबसे पास

Underrated Beaches India: भीड़ नहीं और सिर्फ सुकून की तलाश में अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो इस बार भारत के कुछ कम फेमस समुद्र तटों का रुख कर सकते हैं। भारत के 4 भूले-बिसरे बीच जिनके बारे में इतनी बात नहीं होती है जितना वो डिजर्व करते हैं। कम भीड़ और प्राकृतिक सुंदरता इन समुद्र तटों की पहचान है।

Image

Offbeat Beach Destinations India

Offbeat Beach Destinations India: शोरगुल से दूर, शांत और कम भीड़भाड़ वाले समुद्र तटों की तलाश में हैं? आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे भारत के 4 भूले-बिसरे बीच के बारे में जो अब भी प्रकृति के करीब और बेहद शांत हैं।

तिलमाटी बीच-कर्नाटक: कर्नाटक-गोवा सीमा के पास स्थित तिलमाटी बीच के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। काले रंग की रेत वाला अनोखा समुद्र तट होना इस बीच की खासियत है। लगभग ना के बराबर भीड़ वाली इस जगह पर आपको ट्रेकिंग करके पहुंचना होता है।

कप्पिल बीच-केरल: एक ओर समुद्र और दूसरी ओर बैकवाटर इस बीच की खासियत है। वर्कला से करीब 7-8 किमी की दूरी पर ये बीच स्थित है जहां आप चिलआउट के लिए जा सकते हैं। बीच के साथ-साथ चलती रेल लाइन का नजारा आपका मंत्रमुग्ध कर देगा।

चांदीपुर बीच –ओडिशा: बालासोर जिले में स्थित चांदीपुर बीच कम भीड़भाड़ की वजह से टूरिस्ट के बीच पॉपुलर है। इस जगह की खासियत ये है कि यहां दिन में समुद्र 5 किलोमीटर तक पीछे चला जाता है जो एक दुर्लभ घटना है जिसके दीदार करना आपका दिन बना सकता है।

मरारिकुलम बीच –केरल: केरल के सबसे शांत और स्वच्छ समुद्र तटों में से एक मरारिकुलम बीच के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। अलेप्पी से तकरीबन 11 किमी की दूरी पर ये बीच स्थित है। योग, आयुर्वेद और शांत रिसॉर्ट्स के लिए ये बीच जाना जाता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article