Nepal jaane ka best time kaun sa hai: नेपाल भले ही नाम और क्षेत्रफल में छोटा देश हो, लेकिन घूमने के लिहाज से देखा जाए तो ये एक ही विजिट में आपको यहां देखने को बहुत कुछ मिलेगा। हां, ये और बात है कि नेपाल में भी भारत की तरह अलग अलग महीनों में अलग तरह का मौसम होता है। अन्नपूर्णा सर्किट में ट्रेकिंग करनी हो या काठमांडू में पैगोडा पर जाकर संस्कृति की झलक देखनी हो - आप मौसम के हिसाब से प्लान करेंगे तो घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा।
नेपाल जाने का सही समय क्या है
मानसून सीजन में नेपाल में कहां जाएं
नेपाल में भारत की ही तरह मानसून सीजन जून से अगस्त के बीच रहता है। मस्टैंग, काठमांडू, लुंबिनी जैसी जगहें नेपाल में इस सीजन में घूमने के लिए बेस्ट रहेंगी। हालांकि ये सीजन नेपाल को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट नहीं माना जाता है। अगर आपको ट्रेकिंग का शौक नहीं है तो आप बजट डील्स के लिए इस समय नेपाल जाने का प्लान कर सकते हैं।
नेपाल जाने का बेस्ट टाइम क्या है
नेपाल जाने का सही समय सितंबर से नवंबर माना जाता है। इस दौरान शरद ऋतु रहती है और मौसम साफ व सुहाना रहता है। इस समय आप हर तरह की एक्टिविटी यहां कर सकते हैं। जैसे देश में इस समय दशहरा और दिवाली की धूम रहती है - वैसे ही नेपाल में
दशैन और तिहार के त्योहर मनाए जाते हैं। सितंबर से नवंबर के बीच आप काठमांडू घाटी, लुंबिनी, एवरेस्ट, बांदीपुर, चितवन आदि लोकेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
क्या सर्दी के मौसम में नेपाल जा सकते हैं
नेपाल में ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच रहता है और इस समय यहां बेहद ठंड भी पड़ती है। मगर इस मौसम का भी अपना ही आकर्षण रहता है। इस समय आप काठमांडू, नगरकोट, पोखरा, बांदीपुर जैसी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं। सैलानियों की भीड़ भी इस सीजन में कम ही रहती है जिससे आपको ठहरने के अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं।
मार्च से मई के बीच नेपाल का मौसम कैसा होता है
जब मौसम ज्यादा ठंडा न हो, ज्यादा बारिश ना हो - ऐसे दिनों में पोखरा, एवरेस्ट बेस कैंप, अन्नपूर्णा, चितवन राष्ट्रीय उद्यान आदि को घूमने अच्छा रहेगा। वैसे नेपाल में यह पीक ट्रेकिंग सीजन माना जाता है। ये बेस्ट टाइम भी रहेगा नेपाल जाने का। इस समय यहां होली का त्योहार भी मनाया जाता है।
