यात्रा

IRCTC Nainital Tour Package: सस्ते में घूम आएं नैनीताल की वादियां.. लखनऊ से कर सकते हैं बेहतरीन सफर, देखें पैकेज की सारी जानकारी

IRCTC Nainital Tour Package (आईआरसीटीसी नैनिताल पैकेज): लखनऊ वाले अगर 4-5 दिनों के लिए परिवार या दोस्तों के साथ बढ़िया ट्रिप पर जाना चाहते हैं। तो उनके लिए नैनिताल वाला ये टूर पैकेज बुक करना बेस्ट है, देखें सस्ते में नैनिताल कैसे घूम आएं, आईआरसीटीसी नैनिताल टूर पैकेज से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां।

Image

IRCTC Nainital Tour Package

IRCTC Nainital Tour Package (आईआरसीटीसी नैनिताल पैकेज): घूमने फिरने के शौकीन लोगों को अगर किसी बढ़िया सी ट्रिप पर जाने का मन है, तो सितंबर के खूबसूरत मौसम में नैनिताल जाने का प्लान बनाया जा सकता है। खासतौर से अगर लखनऊ वाले लोगों को इस महीने में नैनिताल की बढ़िया सी 4-5 दिन वाली ट्रिप करनी है, तो फिर तो उनके लिए आईआरसीटीसी का ये बढ़िया वाला पैकेज बुक करना बेस्ट है। ट्रेन के माध्यम से आप लखनऊ से नैनिताल का बढ़िया वाला ट्रिप कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ एकदम रोमांचक और यादगार ट्रिप के लिए यहां देखें नैनिताल पैकेज से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां।

IRCTC Nainital Package Details

आईआरसीटीसी के लेटेस्ट नैनिताल एक्स लखनऊ टूर पैकेज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। जिसके बाद आप हर अगले गुरुवार के दिन ट्रेन के माध्यम से नैनिताल की 5 दिन और 4 रातों वाली ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं। आईआसीटीसी के इस पैकेज का नाम NAINITAL - THE CITY OF LAKE है तो इस बढ़िया से टूर पैकेज का कोड NLR033 है। इस पैकेज की बुकिंग कर आप कम खर्च में नैनिताल की वादियों में सुकुन भरे कुछ दिन गुज़ार सकते हैं।

कितना होगा खर्चा

आईआरसीटीसी के नैनिताल टूर पैकेज में आपको करीब 10 से 13 हज़ार का खर्च करना होगा। आपके पैकेज की कीमत आपके द्वारा चुने गए कमरों पर निर्भर करती है। ट्रेवलिंग के पीक सीज़न में आपको पैकेज के लिए इतनी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Particular

Single

Double

Triple

Child with bed

(5-11 Yrs)

Child without bed

(5-11 Yrs)

Train Journey- 3E

30780

17475

13905

9120

8005

वहीं लीन ट्रेवल सीज़न में नैनिताल पैकेज बुक करने में आपको इतना खर्च आ सकता है। पैकेज की कीमत आप खुद आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सही से चेक करने के बाद ही टूर की बुकिंग करें।

Particular

Single

Double

Triple

Child with bed

(5-11 Yrs)

Child without bed

(5-11 Yrs)

Train Journey- 3E

27065

14875

11675

7635

7015

कहां कहां घूमने का होगा प्लान

इस 5 दिन और 4 रातों वाले नैनिताल टूर पैकेज में आपको लखनऊ से ट्रेन के माध्यम से निर्धारित डेस्टिनेशन पर पहुंचाया जाएगा। उसके बाद आपको होटल में चेक इन करके हिमालय दर्शन करवाए जाएंगे, लवर्स पाइंट, केव गार्डन, वाटर फॉल, वेक व्यू पाइंट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, चोली की गाली, टी गार्डन, गोर्खाल मंदिर, भीमताल, सत्ताल आदि जैसी कई खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन्स पर लेकर जाएंगे। इस पैकेज में आपको ट्रेन की टिकट, कार, होटल बुकिंग के साथ साथ नाश्ते और रात के डिनर की सुविधा भी मिलेगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article