यात्रा

घूम आएं भारत के आनोखे गांव, पुणे से लगभग 200 किमी है दूर, जहां लोग और सांप हैं दोस्त

Shetphal Maharashtra: महाराष्ट्र के शेतफाल गांव कम ज्ञात शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। इस गांव की खासियत ये है कि यहां जंगली और विषैले सांप गांव वालों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं। इस हैरान करने वाले दृश्य को देखने के लिए आप इस गांव की यात्रा कर सकते हैं।

Image

maharashtra tourism

Maharashtra Shetphal Village: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा ही किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। इस कड़ी में आज हम आपको बताएंगे पुणे से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित एक ऐसे गांव के बारे में जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा। हम बात कर रहे हैं रहस्यमय गांव शेतफाल की जहां कोबरा वन्यजीव नहीं बल्कि यहां के निवासियों के परिवार का हिस्सा है।

शायद इस बात पर यकीन करना आपके लिए मुश्किल हो लेकिन इस गांव में जहरीले सांप और इंसान एक ही छत के नीचे सद्भाव और शांति से रहते हैं। कोबरा विशेष रूप से बनाए गए पवित्र स्थानों में यहां सोते हुए नजर आ जाएंगे।

दुनिया भर से जिज्ञासु पर्यटकों को ये गांव आकर्षित कर रहा है। यात्रा के दौरान आप पाएंगे कि इस गांव में लगभग हर घर में सांपो के लिए एक विशेष स्थान है। ध्यान देने योग्य बात ये है कि वे किसी भी तरह से पालतू नहीं हैं वे जंगली नाग हैं जो अपनी मर्जी से आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

गांव के लोग यहां तक की बच्चे भी उनसे भयभीत नहीं होते हैं। भगवान शिव के दूत के रूप में सांपों का सम्मान करना और उनकी रक्षा करना इस गांव के लोग सीखते हैं। नाग पंचमी पर विशेष रूप से आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि इस दिन गांव रंगीन उत्सवों का स्थान होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article