इस साल मानसून आने में अब काफी कम दिन रह गए हैं। मानसून का मौमस काफी सुहावना रहता है। इस दौरान लोगों को भीगना भी काफी अच्छा लगता है। भीगने के साथ ही लोग वीकेंड पर घूमने भी जाते हैं। अगर आप अभी से मानसून में घूमने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको मानसून की कुछ बेस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। ये सभी कम बजट वाली जगह है, जिसमें खर्चा भी आपका दस हजार रुपए से काफी कम होगा। हालांकि ध्यान रखें कि मानसून के दौरान बारिश भी काफी ज्यादा होती है, इसलिए सावधानी से यात्रा करें।
मानसून में 10 हजार के बजट में घूमने की जगह (Budget Places in Monsoon)
देहरादून और मसूरी (Dehradun and Mussoorie)
मानूसन में आप घूमने के लिए देहरादून और मसूरी का प्लान कर सकते हैं। वीकेंड के लिए दोनों जगह काफी स्पेशल है। देहरादून से मसूरी की दूरी करीब 34 किलोमीटर है। मानसून के दौरान दोनों जगहों का का मौसम काफी सुंदर हो जाता है। देहरादून में घूमने की फेमस जगहों में आप टपकेश्वर महादेव मंदिर, सहस्त्रधारा, रॉबर्स गुफा है। वहीं मसूरी में घूमने के लिए केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा, गन हिल पॉइंट समेत कई जगह है। मसूरी के मुकाबले देहरादून में आपको रुकने के लिए सस्ते होटल मिल जाएंगे।

Mussoorie
नैनीताल और भीमताल (Nainital and Bhimtal)
मानसून में अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आप नैनीताल के साथ भीमताल का प्लान कर सकते हैं। आप एक ही बार में दो फेमस हिल स्टेशन घूम सकते हैं। दोनों हिल स्टेशन काफी फेमस है, लेकिन नैनीताल भीमताल की तुलना में कम फेमस है। हालांकि आप रहने के मामले में करीब-करीब दोनों जगहों का होटल का रेट एक जैसा ही है। आप दोनों में किसी भी हिल स्टेशन में आ सकते हैं।

Nainital
आगरा और मथुरा-वृंदावन (Agra and Mathura-Vrindavan)
मानसून के दौरान आप घूमने के लिए आगरा के साथ मथुरा और वृंदावन भी जा सकते हैं। आगरा से मथुरा का दूरी 55 किलोमीटर और मथुरा से वृंदावन की दूरी महज 15 किलोमीटर है। मानसून के मौसम में जहां आप आगरा में प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार कर पाएंगे। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी और आगरा का किला भी आप यहां देख पाएंगे। वहीं मथुरा और वृंदावन में आपको सबसे ज्यादा मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां आपको भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर सबसे ज्यादा मिलेंगे। आप दोनों जगहों में से किसी भी एक जगह में रुक सकते हैं।

Tajmahal
हरिद्वार और ऋषिकेश (Haridwar and Rishikesh)
मानसून के दौरान अगर आप गंगा नदी के आसपास घूमने चाहते हैं, तो आप हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। दोनों ही जगह बेहद धार्मिक है और यहां हर दिन कोने-कोने से श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। हरिद्वार में गंगा के किनारे हर की पौड़ी प्रमुख और लोकप्रिय घाट है। इसके अलावा आपको यहां काफी सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। वहीं ऋषिकेश में आप लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट समेत घूमने के कई ऑप्शन मौजूद हैं।
