यात्रा

बदल चुका है घूमने का अंदाज, ट्रैवलिंग के ये 3 ट्रेंड्स जानना है बेहद जरूरी

Latest Travel Trends: लोग अब किस तरह ट्रैवल करना पसंद कर रहे हैं, यात्रा के दौरान वह कैसा अनुभव चाहते हैं, कहां और क्यों घूमना पसंद करते हैं इन सभी चीजों में मौजूदा समय में बदलाव देखा गया है। 3 प्रमुख ट्रैवल ट्रेंड्स जो इस साल यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं उन्हें डिटेल में यहां बताया गया है।

Image

Travel Trends

Popular Travel Trends: मौजूदा समय में यात्रा से जुड़ी आदतें, रुचियां और तरीकों में बदलाव देखा गया है। ऐसे में ट्रैवल ट्रेंड्स शब्द का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है। लोग किसी खास समय पर ज्यादा लोकप्रिय हो जाने वाले बदलावों को अपनाने के साथ ही यात्रा कर रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 3 प्रमुख ट्रैवल ट्रेंड्स के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जो काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं।

डिजिटल डिटॉक्स ट्रैवल: शांति की तलाश में लोग ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं जहां मोबाइल स्क्रीन से दूर कुछ पल वो आरामदायक बिताया जा सके। मौजूदा समय में डिजिटल डिटॉक्स ट्रैवल ट्रेंड बढ़ रहा है और लोग जंगल रिट्रीट्स, ध्यान व योग केंद्र के साथ ही नेटवर्क फ्री और नेचर फुल जगहें चुन रहे हैं।

वर्केशन (Work + Vacation): वर्केशन को नया ट्रेंड मौजूदा समय में काफी ज्यादा प्रचलित है। वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के बाद से ही ये ट्रेंड चलन में आया है। लंबी अवधि की यात्रा + काम दोनों एकसाथ लोग करते हैं। पहाड़ों या समुद्र किनारे बैठकर ऑफिस करने का भी अपना अलग मजा है।

सस्टेनेबल ट्रैवल: लोकल साधनों से यात्रा करने का चलन बढ़ता जा रहा है जिसे सस्टेनेबल ट्रैवल के नाम से जाना जाता है। इस ट्रैवल ट्रेंड में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यात्रा की जाती है। प्लास्टिक फ्री ट्रैवल और लोकल साधनों से यात्रा इसका प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article