Ladakh Travel Guide in Hindi: जम्मू-कश्मीर से अलग एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। बर्फ से ढकी चोटियां, बौद्ध मठों और रंग-बिरंगे परिदृश्य के लिए लद्दाख पर्यटकों का ध्यान खींचती है। लद्दाख की खूबसूरती का पता आप सिर्फ इस बात से ही लगा सकते हैं कि इसे मूनलैंड यानि धरती पर चंद्रमा भी कहा जाता है।
लद्दाख प्रमुख पर्यटन स्थल (Top Places to Visit in Ladakh)
लेह, पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, खारदुंग ला पास, त्सो मोरीरी झील, हेमिस मठ, मैग्नेटिक हिल, जंस्कार वैली यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। बाइक राइडिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आप यहां पर कर सकते हैं।

Ladakh Travel Guide
लद्दाख जाने का सही समय (Best Time to Visit Ladakh)
1) गर्मी के महीनों में मई – सितंबर सबसे अच्छा समय है। इस दौरान रास्ते खुले रहते हैं।
2) मानसून के महीने में जुलाई – अगस्त अच्छा समय है। इस दौरान बारिश कम होती है, पर लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता है।
3) सर्दी के महीने में नवम्बर – मार्च अच्छा समय होता है। इस दौरान मौसम बहुत ठंड (माइनस तापमान) होता है ऐसे में केवल हवाई यात्रा संभव है।

Ladakh
लद्दाख कैसे पहुंचें (How to Reach Ladakh)
हवाई मार्ग: अगर आप हवाई मार्ग का चयन करते हैं तो दिल्ली, श्रीनगर, चंडीगढ़ से लद्दाख के लिए सीधी उड़ानें उपल्बध है। निकटतम हवाई अड्डा – कुशोक बकुला रिमपोचे एयरपोर्ट (लेह) है।
सड़क मार्ग: मनाली से लेह की दूरी 473 किमी (रोहतांग पास से होकर) गुजरती है। श्रीनगर से लेह – 434 किमी (जोजिला पास से होकर)। गौर करने वाली बात ये है कि ये रास्ते मई से अक्टूबर तक ही खुले रहते हैं।

Ladakh tourism
लद्दाख में कहां ठहरें (Where to Stay Ladakh)
₹500 – ₹1500 प्रति रात की कीमत पर आपको यहां बजट होटेल्स और गेस्टहाउस मिल जाएंगे। मिड-रेंज होटल्स के लिए आपको ₹2000 से ₹4000/रात का खर्चा देना पड़ सकता है। स्थानीय अनुभव के लिए आप होमस्टे का भी चयन कर सकते हैं।
बजट: रेबो हॉस्टल, पीस गेस्ट हाउस
मिड-रेंज: चंदन गेस्ट हाउस, रॉक कैसल रेजीडेंसी
उच्च श्रेणी: ग्रैंड ड्रैगन

Ladakh Tour Guide
लद्दाख में कहां खाएं (Where to Eat in Ladakh)
लद्दाख में भोजन सबसे खास और स्वादिष्ट होता है। शहर में कई बेहतरीन कैफे और रेस्टोरेंट हैं, जहां स्थानीय तिब्बती और लद्दाखी भोजन के साथ-साथ थाई से लेकर इतालवी तक कई तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। बोधि टेरेस, तिब्बती रसोई, चॉपस्टिक्स, वांडरर्स टेरेस और एशियन कॉर्नर आप जा सकते हैं।
