Beach Destinations For Family: लहरों की गूंज और रेत पर खेलते बच्चों की मुस्कान कुछ ऐसे पल होते हैं जो हर कोई लाइफ में कम से कम एक बार जरूर महसूस करना चाहता है। परिवार के साथ यात्रा के लिए अगर आप किसी बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां भारत के 4 सर्वश्रेष्ठ बीच डेस्टिनेशन के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।
कोवलम बीच: प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए फेमस कोवलम बीच की यात्रा आप कर सकते हैं। केरल में स्थित कोवलम बीच की हल्की लहरें बच्चों के लिए एकदम सुरक्षित हैं। हाउसबोट राइड, लाइटहाउस देखना और समुद्र तट पर स्नान कुछ ऐसी एक्टिविटी हैं जो आप कर सकते हैं।
राधानगर बीच: एशिया के सबसे सुंदर बीचों में से राधानगर बीच आपके ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। शांत, साफ और परिवार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये जगह एकदम सुरक्षित है। स्नॉर्कलिंग, समुद्र तट पर पिकनिक और मरीन लाइफ देखना यहां प्रमुख आकर्षण है।
गोकर्ण: शांत और कम भीड़-भाड़ वाला बीच डेस्टिनेशन अगर आप तलाश रहे हैं तो फिर आपको गोकर्ण की यात्रा करनी चाहिए। परिवार संग रिलैक्स करने के लिए ये एकदम परफेक्ट लोकेशन है। ट्रैकिंग व बीच वॉक, लोकल कैफे में खाना और मंदिर दर्शन यहां प्रमुख आकर्षण है।
मरीना बीच: परिवार संग शाम बिताने के लिए बेहतरीन स्पॉट मरीना बीच है। बीच वॉक का लुत्फ उठाते-उठाते यहां आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। ये जगह बच्चों को काफी पसंद आएगी क्योंकि यहां खिलौने, स्नैक्स और राइड्स की भरमार है।
