Kedarnath Yatra 2025: उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ यात्रा एक धार्मिक तीर्थ यात्रा है जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होती है। केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यकारी केदानाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे और कब तक कर सकते हैं इन सवालों का जवाब यहां डिटेल में दिया गया है।
केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन कब तक कर सकते हैं ( Kedarnath Yatra Registration Last Date)
केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन वर्तमान में खुला है और सभी तीर्थयात्रियों के लिए अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सम्पूर्ण यात्रा अवधि के दौरान खुला रहता है। हालांकि, जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है खासकर तब जब आप हेलीकॉप्टर सेवाओं का उपयोग करने की योजना बना रहे हों, क्योंकि इसकी उपलब्धता सीमित हो सकती है।
केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Kedarnath Yatra registration Documents required)
रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र की आवश्यकता होती है। यदि आवश्यक हो तो स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी दिखाना पड़ता है।
केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Kedarnath Yatra registration Process)
ऑफिशियल वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाकर आप केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको यात्रा की तिथि और अन्य डिटेल भरना होता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्राप्त होगा। अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो हरिद्वार, ऋषिकेश और सोनप्रयाग जैसे स्थानों पर निर्धारित काउंटरों पर ऑफलाइन बुकिंग की जा सकती है।
केदारनाथ यात्रा रूट (Kedarnath Yatra Route)
ऋषिकेश से गुप्तकाशी होते हुए सोनप्रयाग पहुंचें यहां तक पहुंचने के लिए अंतिम सड़क मार्ग गौरीकुंड तक है। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए 16 किलोमीटर का ट्रैक करना होता है। इसके अलावा फाटा, गुप्तकाशी, और सिरसी से हेलिकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है। केदारनाथ तक सीधी सड़क नहीं जाती है।
