यात्रा

मौसम की लास्ट बर्फबारी देखने का शानदार मौका! IRCTC करा रहा शिमला-मनाली का टूर

IRCTC Winter Special Tour Package: सर्दियों के मौसम में शिमला और मनाली घूमने का मौका मिल जाए तो यह किसी सपने से कम नहीं। IRCTC एक खास पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप शिमला-मनाली का सफर कर पाएंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Winter Special Tour Package: सर्दियों में घूमने की बात हो और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, देवदार के जंगल और ठंडी हवाओं का एहसास हर किसी को अपनी ओर खींचता है। ठंड के मौसम में अगर शिमला और मनाली दोनों को देखने का मौका एक ही सफर में मिल जाए, तो यह किसी सपने से कम नहीं होगा। इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए IRCTC एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए यात्री एक ही ट्रिप में शिमला की खूबसूरती और मनाली के एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं। आरामदायक यात्रा, ठहरने की बेहतर व्यवस्था और साइट सीन सब कुछ इस पैकेज में शामिल है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

पैकेज की डिटेल

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा बनाए गए इस टूर पैकेज का नाम BEAUTY OF HIMACHAL है। जिसका कोड WBR89 रखा गया है। इस पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिन का सफर कराया जाएगा। आपका ये सफर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। जहां से ट्रेन द्वारा आपको शिमला-मनाली और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर घुमाने की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज में घूमने-फिरने के साथ रहने खाने की भी व्यवस्था की गई है।

कितना होगा खर्च

इस ट्रिप का सफर आपको वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा कराने की योजना है। वहीं इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 75,900 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका ये खर्चा 41,600 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं यदि आप तीन लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं, तो आपको 33,300 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5-11 साल के बच्चे को साथ ले जाने के लिए आपको 22,300 रुपए देने होंगे। वहीं यदि आप बच्चे के लिए अलग से बेड नहीं चाहते हैं तो आपको 20,800 रुपए देने होंगे।

सफर की डिटेल

इस सफर में आपको वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल से दिल्ली होते हुए शिमला ले जाया जाएगा। वहीं पहले दिन आपको शिमला और आसपास की जगहों पर घुमाया जाएगा। इसके बाद आपको अगले दिन शिमला से मनाली की ओर कुल्लू होते हुए ले जाने की योजना है। जहां दिन में घूमने के बाद रात को स्टे करने का प्लान है। इसके बाद अगले दिन आप मनाली के प्रमुख स्थानों का दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद रात भर मनाली में विश्राम करने के बाद आपको मनाली से चंडीगढ़ लाया जाएगा। यहां भी आपके रात्रि विश्राम की योजना है। इसके अलगे दिन आपको नाश्ते के बाद ट्रेन में बिठाकर वापस भोपाल ले जाया जाएगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article