यात्रा

बच्चों संग बच्ची बनीं प्रीति जिंटा, इस खूबसूरत जगह पर लिया बर्फ का मजा.. आप भी करें विजिट

हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया पर बर्फ में खेलते हुए की एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर की है। लॉस एंजलेस में स्नो का लुत्फ उठाती प्रीति को देख फैंस काफी खुश हैं। तो अगर आपको भी इन बर्फबारी वाले मौसम में कहीं स्नो वाली जगह पर जाना है, तो यहां बताई जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

Image

Priety Zinta

इन दिनों ठंड का सितम बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई लोग इस बर्फ का मजा लेने के लिए लॉन्ग वीकेंड में मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशन्स पहुंच गए हैं। इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी बर्फ का लुत्फ उठाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। बता दें कि, बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस मूल रूप से शिमला की रहने वाली हैं, लेकिन शादी के बाद वे अपने पति और परिवार संग विदेश में रहती हैं। अब इसी बीच मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे बर्फ से बनी स्नो गर्ल के पास खड़ी हैं। वे गर्म कपड़ों में मुस्कुरा रही हैं और उनकी डिम्पल वाली स्माइल सबको भा रही है।

प्रीति की प्यारी तस्वीर

प्रीति ने लिखा, 'मैंने पहले कई बार स्नोमैन बनाए हैं, लेकिन इस बार बच्चों की वजह से हमने स्नो गर्ल बनाई। इसमें बर्फ की खूबसूरत स्कर्ट भी लगाई गई है। यह देखकर मुझे शिमला के वे दिन याद आ गए, जब मैं छोटी बच्ची थी और चारों तरफ सिर्फ बर्फ होती थी। वाकई समय कितनी तेजी से बीत जाता है और जिंदगी एक पूरा चक्कर लगाकर फिर उसी जगह पहुंच जाती है।' फैंस को प्रीति का यह अंदाज काफी भा रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर प्रीति की तारीफ कर रहे हैं।

प्रीति का परिवार

प्रीति एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, लेकिन जब अभिनेत्री मात्र 13 की थी तब ही उनके पिता का निधन एक कार हादसे में हो गया था। एक्सीडेंट के दौरान उनकी मां को गंभीर चोटें आई थीं, जिस वजह से वह दो साल तक बिस्तर पर थीं।

2016 की शुरुआत में एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। 29 फरवरी को जोड़ी ने लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री अब अपने दोनों बच्चों और पति संग लॉस एंजेलिस में रहती हैं।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा पिछली बार बिग स्क्रीन पर साल 2018 में नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं।

भारत में कहां ले बर्फ का मजा

जनवरी 2026 में भारत में बर्फ का मजा लेने के लिए गुलमर्ग, मनाली–सोलंग वैली, औली, मनाली, शिमला और तवांग सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। यहां आप स्नोफॉल, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। हालांकि ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम की अच्छी जांच करके और सुरक्षा व ट्रैफिक का जरूर ध्यान रखें।

इनपुट - आईएएनएस

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article