IRCTC: मगध की अद्भुत यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने 'THE LAND OF MAGADH' नाम से 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको राजगीर से नालंदा तक की यात्रा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। टूर की शुरुआत गया या पटना एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन पहुंचने से होगी। यहां आईआरसीटीसी प्रतिनिधी आपसे मिलेंगे और फिर आपको बोधगया होटल तक ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद आप आराम कर सकते हैं और शाम को आसपास घूमने का आनंद ले सकते हैं।
दिन 2: बोधगया और गया दर्शन
सुबह नाश्ते के बाद बोधगया की प्रसिद्ध जगहों की सैर शुरू होगी। सबसे पहले आप जाएंगे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके बाद महान बोधि वृक्ष, थाई मठ, 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा, चीनी मंदिर और रॉयल भूटान मठ घुमाया जाएगा। शाम के समय गया के लिए रवाना होंगे, जहां आप विष्णुपद मंदिर और पवित्र फल्गु नदी के दर्शन करेंगे। रात में बोधगया में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
दिन 3: बोधगया से राजगीर
सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करके राजगीर के लिए निकलेंगे। यहां पहुंचकर आप विश्व शांति स्तूप देखेंगे, जहां रोपवे या पैदल दोनों तरीके से पहुंचा जा सकता है। इसके बाद गृद्धकूट पर्वत जाएंगे, जहां भगवान बुद्ध ने कई साल ध्यान किया था। शाम तक होटल में चेक-इन होगा और रात को राजगीर में ठहराव रहेगा।
दिन 4: राजगीर और नालंदा घूमना
सुबह नाश्ते के बाद आप जंगल सफारी या मशहूर ग्लास ब्रिज घूम सकते हैं (अगर टिकट पहले से बुक हो)। इसके अलावा सोन भंडार और गर्म पानी के कुंड भी दिखाए जाएंगे। दोपहर में विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर और ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल की सैर करवाई जाएगी। शाम को वापस होटल लौटेंगे और राजगीर में रात बिताएंगे।
बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड जानकारी
खर्चे की बात करें तो अगर आप सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप करते हैं तो इसके लिए आपको 30,990 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 23,420 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 21,880 रुपए रखा गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 14,820 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड EPH04 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 7003125136,7003125159, 859593773 पर संपर्क कर सकते हैं।
