यात्रा

IRCTC Tour Package: कम बजट में विदेश यात्रा, पूरा होगा बाली घूमने का सपना, जानें पैकेज की कीमत

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने बजट ट्रिप प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बाली घूमने का मौका मिल रहा है। भारतीय पर्यटकों के बीच इंडोनेशिया का द्वीप बाली काफी ज्यादा पॉपुलर है। यहां इस टूर पैकेज से जुड़ी बुकिंग से लेकर खर्चे तक की जानकारी डिटेल में बताई गई है।

Image

Bali

IRCTC Tour Package 2025: किसी खास के साथ बाली ट्रिप का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट को लेकर कंफ्यूज हैं? आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Amritsar to Bali Flight Package नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको इंडोनेशिया के प्रांत बाली की यात्रा करवाई जाएगी। डबल शेयरिंग में घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। कुटा समुद्र तट, कुटा बाजार, बाटिक कपड़े की पेंटिंग देखने के लिए बाटिक फैक्ट्री का दौरा आपको करवाया जाएगा। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

1-08-2025 को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 34A स्थित पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल) में एकत्रित होना है। चंडीगढ़ से अमृतसर हवाई अड्डे तक अपनी यात्रा कैब/टेम्पो ट्रैवलर से शुरू करनी होगी। अमृतसर हवाई अड्डे पर आगमन और इमिग्रेशन के बाद निर्धारित समय के अनुसार अमृतसर से बाली के लिए उड़ान भरनी है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान टूर गाइड की सेवा भी पैकेज में ही शामिल है।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹100795 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹92575 और ₹92575 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹87985 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NCO05 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 7888696843, 8595930962, 8595930980 कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article