IRCTC tour Package 2024: भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC लेकर आई है शानदार पैकेज जिसके अंतर्गत आप त्रिवेन्द्रम, अलेप्पी, मुन्नार, कोच्चि बेहद ही कम दाम में घूम पाएंगे। 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज का नाम Wings of Jatayu with Houseboat रखा है। यहां पर आपको दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति देखने का भी मौका मिलेगा वहीं हाउसबोट में आपको ठहराया जाएगा जिसके चलते आपका पल और भी ज्यादा शानदार हो जाएगा।
24 सितंबर 2024 अपकमिंग डेट है जब यात्रा के लिए निकला जाएगा। पूरे दौरे के लिए एक विशेष AC वाहन का उपयोग किया जाएगा। वहीं घूमने के साथ होटल में रहना खाना सबका पैसा पैकेज में ही सम्मिलित होगा। आपको पैकेज में दिए गए रुपयों के अलावा अन्य कोई खर्च नहीं करना होगा। इस पैकेज के लिए न्यूनतम किराया 22635 रुपए है। वहीं अगर आप सिंगल यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो फिर आपको 57,785 रुपए देने होंगे।
इस पैकेज को आप आईरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर सीधे बुक कर सकते हैं वहीं ज्यादा जानकारी के लिए मार्केटिंग कॉर्डिनेटर श्री रंजीत आर नाथ-8287931959 (rrnath5109@irctc.com), श्री क्लिप्सन पोंसेका-8287932117 को फोन भी कर सकते हैं।
कुछ इस तरह होगा यात्रा का प्लान-
Day 1: तिरुवनंतपुरम
पहले दिन तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे/त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन/कोचुवेली रेलवे स्टेशन से पिकअप होगा। इसके बाद होटल में चेक इन कराया जाएगा। शाम को अझिमाला शिव प्रतिमा के दर्शन करने के बाद फिर कोवलम समुद्र तट का आनंद ले सकेंगे। त्रिवेन्द्रम/कोवलम में रात्रि विश्राम होगा।
Day 2: सुबह पद्मनाभस्वामी मंदिर का दौरा करने के बाद जटायुपुरम में Jatayu Earth Centre का दौरा होगा। केरल बैक वॉटर क्रूज़ के लिए हाउस बोट में जाना फिर हाउस बोट डिनर में नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने का आनंद लें और एलेप्पी/कुमारकोम में हाउस बोट पर रात भर रुकें।
Day 3: मुन्नार के लिए सुबह की ड्राइव। पुनर्जनी में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौरा। रात्रि विश्राम मुन्नार में।
Day 4: पूरे दिन मुन्नार के स्थानीय दर्शनीय स्थल एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, चाय संग्रहालय और दोपहर को मट्टुपेट्टी बांध, इको पिंट और कुंडला बांध झील का दौरा करना होगा। मुन्नार में रात्रि विश्राम। एलेप्पी/कुमारकोम-मुन्नार के लिए सुबह की ड्राइव। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौरा। रात्रि विश्राम मुन्नार में।
Day 5: सुबह मुन्नार से चेक आउट करने के बाद कोच्चि के लिए आगे बढ़ेंगे। होटल में चेक इन करें और शाम को खरीदारी के लिए मरीन ड्राइव और ब्रॉडवे पर जाएं। कोच्चि में रात्रि विश्राम। सुबह होटल से चेक आउट करें और फोर्ट कोच्चि के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करें, डच पैलेस (शुक्रवार को बंद), यहूदी सिनेगॉग, सेंट फ्रांसिस चर्च और सांता क्रूज़ बेसिलिका और कोचीन हवाई अड्डे/एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर उतरें।
