यात्रा

6 महीनों में 11 करोड़ पर्यटक पहुंचे अयोध्या, 'राम का धाम' बना पर्यटकों की पहली पसंद

वाराणसी को पीछे छोड़ते हुए अयोध्या उत्तर प्रदेश में टॉप टूरिस्ट प्लेस के रूप में सामने आया है। 2024 के पहले छह महीनों में 11 करोड़ से अधिक आगंतुकों के साथ अयोध्या ने ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस अवधि के दौरान राज्य में लगभग 33 करोड़ पर्यटक आए जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

Image

Ayodhya tourism

Top Tourist Destination in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल अयोध्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा अपडेट के अनुसार मंदिरों का शहर अयोध्या, 11 करोड़ से अधिक आगंतुकों के साथ उत्तर प्रदेश का टॉप टूरिस्ट प्लेस बन गया है। शहर ने वाराणसी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। 2024 के पहले छह महीनों में वाराणसी में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक थोड़े कम रहे।

शनिवार को राज्य पर्यटन विभाग द्वारा ताजा आकड़ें शेयर किए गए हैं। ये संख्या साल के पहले छह महीनों में राज्य में आने वाले पर्यटकों की है। आंकड़ों में बताया गया है कि इस दौरान यूपी में करीब 33 करोड़ पर्यटक आए। पर्यटन विभाग के अनुसार, अयोध्या ने 10.99 करोड़ आगंतुकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इसके बाद 4.61 करोड़ पर्यटकों के साथ वाराणसी का नाम है जिसमें 1,33,999 अंतर्राष्ट्रीय यात्री शामिल थे। यूपी में अन्य शीर्ष गंतव्य प्रयागराज, मथुरा और आगरा हैं, जो हर साल लाखों यात्रियों को आकर्षित करते हैं। 2024 के पहले छह महीनों में प्रयागराज में 4,53,94,772 घरेलू और 3,668 विदेशी पर्यटक आए।

इसके बाद मथुरा में 3,07,02,513 घरेलू और 49,619 विदेशी पर्यटक आए। इस बड़े रिकॉर्ड के साथ ही उत्तर प्रदेश अपने पर्यटक आकर्षणों के विकास और बेहतर सुविधाओं के साथ वैश्विक स्तर पर एक टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article