IRCTC Bangkok Package: विदेश घूमना हर भारतीय ने कम से कम एक बार अपनी लाइफ में जरूर सोचा होगा। ऐसे में भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC आपके इस सपने को पूरा कर सकती है। IRCTC लेकर आई है थाइलैंड घूमने का शानदार पैकेज जिसके तहत आप कम खर्चें में दिल खोलकर विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
इस दिन से हो रही है पैकेज की शुरुआत: थाइलैंड डिलाइट एक्स कोचीन (SE012) के नाम से आए इस पैकेज की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है। कोच्चि से इस शानदार सफर की शुरुआत होगी जो 22 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इस पैकेज के तहत आपको पटाया और बैंकॉक की यात्रा कराई जाएगी। 04 रातें खाने-पीने के साथ होटल में रहने की पूरी व्यवस्था (2 रातें पटाया में और 02 रातें बैंकॉक में)।
महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है ये पैकेज: अगर आप सोलो विदेश ट्रैवल करना चाहती हैं तो भी ये पैकेज आपके लिए बिल्कुल उचित है। दरअसल, IRCTC के सारे ही पैकेज महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित होते हैं। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में ना केवल आपने आने जाने को लेकर पूरा ध्यान दिया जाता है बल्कि होटल से लेकर घूमने-फिरने तक सभी जिम्मेदारी टूर मैनेजर पर ही होती है।
इतना आएगा खर्च: अगर आप अकेले यात्रा करने के इच्छुक हैं तो इस पैकेज के तहत आपको 66 हजार 100 रुपए देने होंगे। वहीं 2 या 3 लोगों में प्रति व्यक्ति किराया घटकर 57,400 हो जाता है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 53.350 रुपए निर्धारित किया गया है। इस पैकेज के लिए बुकिंग आप IRCTC की वेबसाइइट पर जाकर सीधे ही कर सकते हो। अधिक जानकारी के लिए 8287932095, 8287931934 या फिर 8287932082 पर कॉल कर सकते हैं।
